चिया सीड्स या अलसी सीड्स, वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा असरदार
चिया सीड्स या अलसी सीड्स, वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा असरदार
वजन घटाने के लिए सीड्स को असरदार माना गया है। हालांकि लोग कंफ्यूज रहते हैं कि वेट लॉस के लिए चिया सीड्स बेहतर है या अलसी सीड्स। आइये जानते हैं मोटापा कम करने के लिए चिया या असली क्या है फायदेमंद?
Published : Jan 31, 2025 01:44 pm IST, Updated : Jan 31, 2025 01:45 pm IST
1/5Image Source : Freepik
चिया सीड्स और अलसी सीड्स दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं। इनमें प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर पाए जाते हैं। अलसी सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। वहीं चिया और अलसी अच्छे एंटी ऑक्सीडेंट्स हैं। दोनों बीज वजन घटाने में मदद करते हैं।
2/5Image Source : Freepik
डाइटिशियन स्वाति सिंह की मानें तो चिया सीड्स के मुकाबले अलसी सीड्स वजन घटाने में ज्यादा असरदार है। असली के बीज में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जो आपको लंबे समय तक फुल रखने में मदद करती है।
3/5Image Source : Freepik
अलसी सीड्स में घुलनशील फाइबर ज्यादा होता है। जो काफी समय तक भूख को कंट्रोल करता है। असली के बीज खाने के बाद लंबे समय तक तृप्ति का एहसास होता है। इसलिए ये बीज वजन घटाने में मददगार साबित होते हैं।
4/5Image Source : Freepik
अलसी के बीजों में घुलनशील फाइबर ज्यादा होता है, जो पेट में जाने के बाद जेल जैसी स्थिरता बना देते हैं। जबकि चिया सीड्स को पानी में, जूस में या किसी दूसरे लिक्विड में भिगोकर सेवन करना होता है। जिससे वजन तेजी से कम होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
5/5Image Source : Freepik
मोटापा घटाने के लिए अलसी के बीज को भूनकर खा सकते हैं। असली के बीज का पाउडर बनाकर पानी में डालकर पी सकते हैं। आप दिनभर में2-3 चम्मच अलसी के बीज ले सकते हैं। हालांकि इन बीजों को कच्चा खाने से बचना चाहिए।