फैशन में है सिगरेट कट पैंट, दिखने में लगती हैं सुपर स्टाइलिश
फैशन में है सिगरेट कट पैंट, दिखने में लगती हैं सुपर स्टाइलिश
Cigarette Pants Style: अगर आप सूट के साथ या किसी टॉप के साथ बॉटम मैच करवाना चाहती हैं तो जान लें इन दिनों सिगरेट पैंट का फैशन है। जानिए इसमें क्या खास होता है और इसके डिजाइन कैसे होते हैं?
Published : May 30, 2025 03:56 pm IST, Updated : May 30, 2025 03:57 pm IST
1/5Image Source : Freepik
सूट हो या टॉप इन दिनों हर आउटफिट के साथ सिगरेट पैंट का फैशन है। अब सिंपल पैंट, प्लाजो या सलवार का फैशन आउट हो चुका है। कुछ हटके और स्टाइलिश दिखना है तो आपको सिगरेट पैंट जरूर ट्राई करनी चाहिए।
2/5Image Source : Social
सिगरेट पैंट इन दिनों गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर हो रही हैं। इन पैंट की खासियत है इनका स्लीक लुक, फिट और बॉटम कट, जिसे पहनकर आप सबसे स्टाइलिश दिखती हैं। सूट को स्टाइलिश लुक देने के लिए ये काफी अच्छा ऑप्शन है।
3/5Image Source : Social
अगर आप सेमी फॉर्मल आउटफिट कैरी करते हैं। तो इसके लिए भी सिगरेट पैंट ट्राई कर सकते हैं। ऑफिस या कॉलेज हर जगह के लिए ये बेस्ट वियर हैं। सिगरेट पैंट काफी कंफर्टेबल भी होती हैं यही वजह है कि लोग इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।
4/5Image Source : Social
सूट के साथ पहनी जाने वाली सिगरेट पैंट में आजकल काफी ऑप्शन मिल रहे हैं। एंकलफिट होने के साथ ही इसमें कुछ डिजाइन दिए होते हैं। बॉटम में लेस, कर्व स्टाइल या नेट लगाने से इनका लुक और भी अच्छा लगता है।
5/5Image Source : Social
सिगरेट पैंट घुटने से नीचे तक एक जैसे पतले होते हैं। इन्हें पहनकर आपको काफी स्लीक लुक मिलता है। इसकी मोहरी पर नेट, लेस और कट वर्क अच्छी लगता है। आप अपनी पसंद के हिसाब से कोई भी स्टाइल अपना सकते हैं।