Published : Nov 12, 2025 03:15 am IST, Updated : Nov 12, 2025 03:15 am IST
1/5Image Source : freepik
सुबह उठकर योग करना आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। लेकिन, अक्सर हम लोग समय नहीं निकाल पाते और समझ नहीं पाते कि हमें कौन सा योग करना चाहिए तो, आपको जानना चाहिए कि सुबह उठकर सबसे पहले कौन सा योग करें? दरअसल, सुबह कुछ देर इस योग को कर लेना आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। आइए जानते हैं सुबह कौन सा योग करें और इसे इसके फायदे।
2/5Image Source : freepik
सुबह उठकर सबसे पहले चाइल्ड पोज योगा करना चाहिए। चाइल्ड पोज एक आगे की ओर झुकने वाला स्ट्रेचिंग योग है जो शरीर में कठोरता और तनाव को दूर कर सकता है। ये शरीर में लचीलेपन को बढ़ाता है। इसके अलावा इस योग के कई फायदे हैं। लेकिन, इसके लिए आपको इसे सही तरीके से करना होगा।
3/5Image Source : YOUTUBE
पहले अपनी चटाई पर चारों पैरों पर खड़े हो जाएं। अपने घुटनों को चौड़ा फैलाएं और अपने बड़े पैर की उंगलियों को इस तरह रखें कि वे स्पर्श कर रहे हों. अपने पेट को अपनी जांघों के बीच आने दें और अपने माथे को फर्श की ओर झुकने दें। अपनी हथेलियों को फर्श पर रखते हुए अपनी बाहों को अपने शरीर के सामने फैलाएं। फिर गहरी सांस लें और छोड़ें। इसे 3 से 5 मिनट करें। इसे तब तक करें जब तक कि आपकी पीठ सीधी न हो जाए।
4/5Image Source : YOUTUBE
हर दिन 30 मिनट चाइल्ड पोज करने से से पीठ दर्द को कम करने में मदद मिलती है। ये शरीर के अकड़न को कम करती है और पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। ये आपके मसल्स को रिलैक्स करता है। इस योग को करने से आपका डाइजेशन बेहतर होता है और कब्ज जैसी समस्या से बचाव होता है।
5/5Image Source : freepik
इसके अलावा ये पेल्विक एरिया को हेल्दी रखता है। रेगुलर इसे करना आपके तनाव को कम करता है और शरीर को एनर्जी देता है। इस प्रकार से चाइल्ड पोज योग करना आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।