1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. सांवली त्वचा को चमकदार बनाने के आसान घरेलू उपाय

सांवली त्वचा को चमकदार बनाने के आसान घरेलू उपाय

Written By: Ritu Raj
Published : May 16, 2026 11:57 am IST,  Updated : May 16, 2026 11:57 am IST
यह सदियों पुराना नुस्खा त्वचा की रंगत को निखारने और डेड स्किन को हटाने के लिए सबसे बेहतरीन है। बेसन त्वचा को साफ करता है, दही मॉइस्चराइज करता है और हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और 1-2 चम्मच ताजा दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाएं, फिर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए गुनगुने पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं।
1/5 Image Source : magnific

पपीते में 'पपेन' नामक एंजाइम होता है, जो प्राकृतिक रूप से त्वचा के कालेपन को दूर करता है। शहद त्वचा को अंदर से हाइड्रेट कर नेचुरल ग्लो देता है। पके हुए पपीते के 2-3 टुकड़ों को अच्छी तरह मैश कर लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
2/5 Image Source : magnific

केसर त्वचा की रंगत को निखारने के लिए जाना जाता है और कच्चा दूध एक बेहतरीन नेचुरल क्लींजर है, जो त्वचा को मखमली अहसास देता है। 2-3 चम्मच कच्चे दूध में 3-4 केसर के धागे डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि केसर अपना रंग छोड़ दे। कॉटन की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद दोबारा लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।
3/5 Image Source : magnific

अगर आपकी त्वचा पर दाग-धब्बे हैं, तो यह उपाय आपके लिए बेस्ट है। नींबू में विटामिन C होता है जो दाग-धब्बों को हल्का करता है और एलोवेरा त्वचा को ठंडक और चमक देता है। 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल में 4-5 बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। इसे रात को सोने से पहले चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह सादे पानी से चेहरा धो लें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो नींबू का रस इस्तेमाल करने से बचें।
4/5 Image Source : magnific

टमाटर एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है जो टैनिंग को चुटकियों में दूर करता है। ओट्स त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं। 1 चम्मच पिसे हुए ओट्स में 2 चम्मच टमाटर का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ कर लें।
5/5 Image Source : magnific

Advertisement