1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए फेस पैक

चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए फेस पैक

Written By: Vanshika Saxena
Published : May 04, 2025 11:28 am IST,  Updated : May 04, 2025 11:28 am IST
क्या आपके चेहरे पर भी जिद्दी दाग-धब्बे निकलते रहते हैं? अगर हां, तो अब आपको महंगे-महंगे केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह इस नेचुरल फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करके अपनी इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
1/5 Image Source : Freepik
क्या आपके चेहरे पर भी जिद्दी दाग-धब्बे निकलते रहते हैं? अगर हां, तो अब आपको महंगे-महंगे केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह इस नेचुरल फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करके अपनी इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून बेसन और एक स्पून दही निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में चुटकी भर हल्दी एड कर तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब आप इस स्मूद पेस्ट को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून बेसन और एक स्पून दही निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में चुटकी भर हल्दी एड कर तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब आप इस स्मूद पेस्ट को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखें। जब ये फेस पैक सूख जाए, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं।
3/5 Image Source : Freepik
इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखें। जब ये फेस पैक सूख जाए, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं।
मुंह धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज किया जा सकता है। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा और आपके दाग-धब्बे कम होने लगेंगे।
4/5 Image Source : Pexels
मुंह धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज किया जा सकता है। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा और आपके दाग-धब्बे कम होने लगेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फेस पैक की मदद से आपको न केवल पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिलेगा बल्कि आपके चेहरे की रंगत में भी काफी हद तक सुधार आएगा। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement