पिंपल के निशान हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
पिंपल के निशान हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
चेहरे पर पिंपल्स तो ठीक हो जाते हैं, लेकिन उनके पीछे छूटे जिद्दी निशान अक्सर हमारी खूबसूरती को फीका कर देते हैं। अगर आप भी इनसे परेशान हैं, तो महंगे ट्रीटमेंट्स के बजाय रसोई में मौजूद इन 5 नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां जानें पिंपल के निशान हटाने के कारगर घरेलू नुस्खे।
Published : Mar 31, 2026 08:45 pm IST, Updated : Mar 31, 2026 08:45 pm IST
1/5Image Source : freepik
एलोवेरा में हीलिंग गुण होते हैं जो त्वचा के टिशू को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे निशानों पर लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सादे पानी से धो लें। इसे दिन में दो बार दोहराएं।
2/5Image Source : freepik
शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, जबकि दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को साफ करने में सहायक है। 1 चम्मच शहद में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। इसे निशानों पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
3/5Image Source : freepik
नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण और विटामिन C होता है, जो निशानों को हल्का करने में बहुत प्रभावी है। एक रुई की मदद से नींबू का रस निशानों पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद धो लें।
4/5Image Source : freepik
नारियल तेल विटामिन E और फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो त्वचा की मरम्मत करने में मदद करता है। अपनी हथेलियों के बीच थोड़ा सा वर्जिन कोकोनट ऑयल गर्म करें और इसे धीरे-धीरे निशानों पर मलें। इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें।
5/5Image Source : freepik
यह पारंपरिक नुस्खा न केवल निशान हटाता है बल्कि चेहरे पर चमक भी लाता है। इसकेलिए 1 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद रगड़कर धो लें।