शादी के कुछ सालों बाद बढ़ने लगी हैं दूरियां तो Married-Life को हैप्पी बनाने के लिए ये टिप्स करें फॉलो
शादी के कुछ सालों बाद बढ़ने लगी हैं दूरियां तो Married-Life को हैप्पी बनाने के लिए ये टिप्स करें फॉलो
जब शादी होती है तो हर शादीशुदा जोड़ा अपने पार्टनर और नई ज़िंदगी को लेकर खूब उत्साहित होता है। लेकिन धीरे धीरे समय बीतने के बाद पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ने होने लगते हैं जिससे उनके बीच दूरियां आने लगती हैं। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि शादी के कई सालों बाद भी आप अपने रिश्ते की ताजगी को मुरझाने से कैसे बचा सकते हैं।
Published : Mar 07, 2025 11:12 pm IST, Updated : Mar 08, 2025 12:05 am IST
1/5Image Source : social
जब नई नई शादी होती है तो हर शादीशुदा जोड़ा अपने पार्टनर और नई ज़िंदगी को लेकर खूब उत्साहित होता है। लेकिन धीरे धीरे समय बीतने के बाद पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ने होने लगते हैं जिससे उनके बीच दूरियां आने लगती हैं। यानी शादी के बाद हर जोड़ा अपने रिश्तों में कई उतार चढ़ाव से गुज़रता है। ऐसे में कई बार जब डोर कमजोर होती है तो वो रिश्ता टूट भी जाता है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि शादी के कई सालों बाद भी आप अपने रिश्ते की ताजगी को मुरझाने से कैसे बचा सकते हैं।
2/5Image Source : social
विश्वास हर रिश्ते का आधार होता है, इसलिए अपने पार्टनर से कुछ भी न छिपाएं। जहां आप दोनों के बीच का भरोसा खत्म हुआ वहीं आपके शादीशुदा ज़िंदगी की नीवं डोलने लगती है। वैवाहिक रिश्ते में लंबे समय तक विश्वास बनाए रखने के लिए कुछ विशेष गुण बनाए रखने चाहिए जैसे एक दूसरे के लिए समय निकालना, भावनाओं के प्रति संवेदनशील होना, झूठ से बचना, अपनी भावनाओं को बताना, साथी की भावनाओं का सम्मान करना, ईर्ष्या से बचना और अन्य।
3/5Image Source : social
आप दोनों के बीच जो भी परेशानियां हैं उसपर खुलकर बात करें। यानी बेहतर रिश्ते के लिए सही कम्युनिकेशन का होना बेहद ज़रूरी है। अगर आप वास्तविक कारणों को समझने का प्रयास करेंगे, तभी समस्याओं का समाधान हो सकता है। आपको खुद को साथी की जगह रखकर देखना होगा और समझना होगा कि व्यक्ति किससे परेशान है। ज़्यादातर झगड़े इसलिए होते हैं क्योंकि हम सिर्फ़ अपने नज़रिए को देखते हैं, दूसरों के नज़रिए को नहीं।
4/5Image Source : social
आप शादीशुदा ज़िंदगी को प्राथमिकता मानकर ही अपने वैवाहिक रिश्ते को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। अपनी शादी को हर दूसरी सामाजिक चीज़ से ऊपर रखें और तभी रिश्ता सुरक्षित रह सकता है। अपने रिश्ते की सभी कमियों और खामियों को दूर करने के लिए समय दें। ऐसे में आप किसी विशेषज्ञ काउंसलर की मदद भी ले सकते हैं। एक-दूसरे के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताएँ ताकि आपके रिश्ते की गर्माहट बनी रहे।
5/5Image Source : social
सिर्फ़ खराब आर्थिक स्थिति की वजह से अपने रिश्ते में किसी भी तरह के झगड़े को न आने दें। दोनों पार्टनर के लिए पैसे बचाने की कोशिश करना ज़रूरी है ताकि खर्चों पर सख्त नियंत्रण रखा जा सके। एक सही बजट बनाने की ज़रूरत है ताकि आर्थिक मज़बूती वापस आ सके। अगर आप आर्थिक मदद करने में असमर्थ हैं, तो अपने पार्टनर को कम से कम मानसिक रूप से तो सहारा दें ताकि वह जल्द से जल्द आर्थिक परेशानी से बाहर आ सके।