Methi Hair Pack: अगर आप भी अपने बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन में औषधीय गुणों से भरपूर इस हेयर पैक को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।
Published : Oct 25, 2025 11:11 pm IST, Updated : Oct 25, 2025 11:11 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
अगर आप रेगुलरली मेथी हेयर पैक का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके बालों को लंबा और घना बनाया जा सकता है। मेथी हेयर पैक बनाने के लिए आपको सबसे पहले 2 स्पून मेथी दानों को पानी में रात भर के लिए भिगोकर छोड़ देना है।
2/5Image Source : FREEPIK
अगली सुबह भीगे हुए मेथी दानों को पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब एक कटोरे में मेथी दाने का पेस्ट और हाफ कटोरी दही निकाल लीजिए। आपको इन दोनों केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।
3/5Image Source : FREEPIK
आप इस स्मूद पेस्ट को हेयर पैक की तरह यूज कर सकते हैं। इस पेस्ट को अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। अब आपको इस हेयर पैक को सूखने देना है। जब हेयर पैक थोड़ा-बहुत सूख जाए, तब आप हेयर वॉश कर सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप एक हफ्ते में एक से दो बार इस हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस हेयर पैक में मौजूद तमाम औषधीय गुण न केवल आपके बालों की लंबाई को बढ़ाने में कारगर साबित होंगे बल्कि उन्हें घना भी बनाएंगे।
5/5Image Source : FREEPIK
इस हेयर पैक को यूज करने से आपके बालों की जड़ों को पोषण और मजबूती मिलेगी। मेथी हेयर पैक आपके बालों को शाइनी बनाने में भी असरदार साबित हो सकता है। कुल मिलाकर पोषक तत्वों से भरपूर ये हेयर पैक आपके बालों की सेहत के लिए वरदान साबित होगा।