1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. 4 लोगों के लिए डोसा बनाने के लिए कितनी उड़द की दाल और चावल भिगोए?

4 लोगों के लिए डोसा बनाने के लिए कितनी उड़द की दाल और चावल भिगोए?

Written By: Ritu Raj
Published : May 15, 2026 10:45 am IST,  Updated : May 15, 2026 10:49 am IST
4 लोगों के लिए परफेक्ट डोसा बनाने के लिए सही अनुपात का होना बहुत ज़रूरी है। अगर आप रेस्टोरेंट जैसा कुरकुरा डोसा बनाना चाहते हैं, तो यहां जान लें सही अनुपात क्या है।
1/5 Image Source : canva
4 लोगों के लिए परफेक्ट डोसा बनाने के लिए सही अनुपात का होना बहुत ज़रूरी है। अगर आप रेस्टोरेंट जैसा कुरकुरा डोसा बनाना चाहते हैं, तो यहां जान लें सही अनुपात क्या है।
सामग्री: चावल 3 कप, उड़द की दाल (बिना छिलके वाली) 1 कप, मेथी दाना- एक छोटा चम्मच, चना दाल- 1 बड़ा चम्मच।
2/5 Image Source : canva
सामग्री: चावल 3 कप, उड़द की दाल (बिना छिलके वाली) 1 कप, मेथी दाना- एक छोटा चम्मच, चना दाल- 1 बड़ा चम्मच।
डोसा बनाने के लिए हमेशा 3:1 का अनुपात रखें। यानी 3 हिस्सा चावल और 1 हिस्सा दाल। चावल और दाल को अलग-अलग कम से कम 5 से 6 घंटे के लिए भिगोएं। मेथी दाना दाल के साथ ही भिगो दें, इससे डोसा तवे पर चिपकता नहीं है और फर्मेंटेशन अच्छा होता है।
3/5 Image Source : canva
डोसा बनाने के लिए हमेशा 3:1 का अनुपात रखें। यानी 3 हिस्सा चावल और 1 हिस्सा दाल। चावल और दाल को अलग-अलग कम से कम 5 से 6 घंटे के लिए भिगोएं। मेथी दाना दाल के साथ ही भिगो दें, इससे डोसा तवे पर चिपकता नहीं है और फर्मेंटेशन अच्छा होता है।
भिगोने के बाद अगली सुबह दाल को बहुत बारीक पीसें, जबकि चावल को हल्का सा दरदरा रख सकते हैं। पीसने के बाद घोल को अच्छी तरह मिलाएं और किसी गरम जगह पर 8 से 10 घंटे के लिए छोड़ दें।
4/5 Image Source : canva
भिगोने के बाद अगली सुबह दाल को बहुत बारीक पीसें, जबकि चावल को हल्का सा दरदरा रख सकते हैं। पीसने के बाद घोल को अच्छी तरह मिलाएं और किसी गरम जगह पर 8 से 10 घंटे के लिए छोड़ दें।
अगर आप चाहते हैं कि डोसा बाजार जैसा सुनहरा बने, तो पीसते समय उसमें मुट्ठी भर पके हुए चावल या भिगोया हुआ पोहा मिला दें।
5/5 Image Source : canva

Advertisement