फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की सफाई कब और कैसे करनी चाहिए?
फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की सफाई कब और कैसे करनी चाहिए?
Washing Machine Cleaning Tips: कपड़ों की अच्छी क्लीनिंग के लिए मशीन की सफाई भी जरूरी है। वॉशिंग मशीन को आप घर पर आसानी से साफ कर सकते हैं। जानिए फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को साफ करने का तरीका और कितने दिन में करनी चाहिए वॉशिंग मशीन की सफाई?
Published : Jul 15, 2025 11:38 am IST, Updated : Jul 15, 2025 11:38 am IST
1/5Image Source : Freepik
वॉशिंग मशीन फुल ऑटोमैटिक है तो उसमें सेल्फ क्लीनिंग का ऑप्शन होता है। जब मशीन पर लोड़ बढ़े तो 10-15 दिन में 1 बार मशीन को उस मोड पर जरूर चला दें। इस सेटिंग पर मशीन को चलाते वक्त सोप डिसपेंसर में क्लीनिंग के लिए सोप और थोड़ा सोडा डाल दें। मशीन के क्लीनिंग मोड गर्म पानी का ऑप्शन चुनें। इससे मशीन अंदर से क्लीन हो जाएगी।
2/5Image Source : Freepik
मार्केट में वाशिंग मशीन को साफ करने के तरह-तरह के पाउडर आते हैं। आप क्वार्ट ब्लीच डालकर मशीन की अंदर से सफाई कर सकते हैं। इस ब्लीच पाउडर से वॉशिंग मशीन में नजर आने वाले दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे। आपको सोप डिस्पेंसर में ये ब्लीच पाउडर डालना है और क्लीनिंग ऑप्शन पर मशीन को चलाना है।
3/5Image Source : Freepik
फ्रंटलोड वॉशिंग मशीन है तो उसकी रबड़ को जरूर साफ करें। रबड़ मशीन के खोलने वाली जगह पर लगी होती है। इसे अंदर और बार दोनों तरफ से साफ करना जरूरी होता है। कई बार रबड़ के अंदर कपड़ों की गंदगी, डिटेर्जेंट और गंदा पानी जमा हो जाता है। इसके लिए कोई लिक्विड सोप लें और स्क्रबर की मदद से रगड़कर मशीन की रबड़ को क्लीन कर लें।
4/5Image Source : Freepik
वॉशिंग मशीन में दिए गए सोप डिस्पेंसर को भी साफ कर लें। इसमें सर्फ और कई बार कचरा जमा होने लगता है। इसे निकालकर क्लीन कर लें। मशीन में लगी रबड़ के आसपास भी अच्छी तरह सफाई कर लें। पानी निकलने वाले पाइप को हटाकर भी साफ कर लें।
5/5Image Source : Freepik
वॉशिंग मशीन को बाहर से भी साफ करना जरूरी है। इसके लिए सोडा और नींबू का एक घोल तैयार कर लें। बेकिंग सोडा, लिक्विड सोप और विनेगर के घोल से भी वॉशिंग मशीन को बाहर से क्लीन कर लें। इसे वॉशिंग मशीन अंदर बाहर से नई जैसी चमकने लगेगी।