असली कोल्ड प्रेस ऑयल की पहचान कैसे करें, ये हैं आसान टिप्स
असली कोल्ड प्रेस ऑयल की पहचान कैसे करें, ये हैं आसान टिप्स
सेहत को लेकर सजग रहने वाले लोग इन दिनों कोल्ड प्रेस्ड ऑयल खाना पसंद कर रहे हैं। बाजार में ये तेल आसानी से आपको मिल जाएगा, लेकिन असली और शुद्ध कोल्ड प्रेस तेल की पहचान कैसे करें। आइये जानते हैं सिंपल टिप्स क्या हैं?
Published : Aug 04, 2026 12:46 pm IST, Updated : Aug 04, 2026 12:46 pm IST
1/5Image Source : India Tv
सबसे पहले तो आप अपने सामने निकला हुआ तेल खरीदें। अगर बाजार से कोल्ड प्रेस तेल खरीदते हैं तो लेबल पर 'कोल्ड-प्रेस्ड' या 'वुड-प्रेस्ड' लिखा होना चाहिए। अगर तेल की पैकेजिंग पर ऐसा नहीं लिखा तो ये नॉर्मल तेल है।
2/5Image Source : Magnific
शुद्ध कोल्ड प्रेस्ड तेल का रंग और खुशबू काफी तेल और अलग होती है। बीज के आधार पर तेल की खुशबू बदल सकती है। जैसे कोल्ड-प्रेस्ड नारियल तेल का रंग हल्का धुंधला और स्वाद मीठी नारियल की खुशबू वाला होता है। मूंगफली का तेल का रंग गोल्डन यलो और खुशबू मिट्टी जैसी होती है। सरसों का तेल गहरे पीले रंग और तीखी सुगंध वाला होता है।
3/5Image Source : Magnific
तेल का टेक्सचर भी बदला हुआ महसूस होता है। कोल्ड प्रेस तेल रिफाइंड तेलों की तुलना में ज्यादा गाढ़ा और रिच होता है। छूने पर यह चिकना लगना चाहिए, लेकिन चिपचिपा नहीं। शुद्ध लकड़ी से दबाए गए तेलों की चिपचिपाहट अधिक होती है, जिससे कम केमिकल के होने का पता चलता है।
4/5Image Source : Magnific
अगर तेल की तली में कुछ तलछट और बादल जैसा दिखाई तो ये तेल खराब नहीं बल्कि ज्यादा शुद्ध होने की निशानी है। ठंडे दबाव से तैयार किए गए तेलों में हल्का धुंधलापन भी नॉर्मल है, खासकर ठंडे मौसम में और इस तेल को खराब न समझें।
5/5Image Source : Magnific
प्राकृतिक प्रक्रिया से निकाले जाने की वजह से कोल्ड-प्रेस्ड तेल आमतौर पर रिफाइंड तेल से महंगा होता है। अगर किसी बोतल पर कोल्ड-प्रेस्ड तेल लिखा हो लेकिन वह कोल्ड प्रेस के हिसाब से कम कीमत पर बिक रहा हो, तो वह असली नहीं हो सकता। इसके साथ ही FSSAI का लेवल भी चेक कर लें।