घर में बनाएं 5 तरह के नेचुरल सनस्क्रीन, टैनिंग की हो जाएगी छुट्टी
घर में बनाएं 5 तरह के नेचुरल सनस्क्रीन, टैनिंग की हो जाएगी छुट्टी
Homemade Sunscreen: गर्मी में सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर निकलना चाहिए। इससे टैनिंग, सनबर्न और एजिंग को कम किया जा सकता है। आप चाहें को घर पर कुछ चीजों को मिलाकर नेचुरल सनस्क्रीन बना सकते हैं।
Published : Apr 15, 2026 09:37 am IST, Updated : Apr 15, 2026 09:37 am IST
1/5Image Source : Freepik
मार्केट वाले सनस्क्रीन खरीदना नहीं चाहते हैं तो घर पर एलोवेरा और नारियल तेल से नेचुरल सनस्क्रीन बना सकते हैं। इससे स्किन को ठंडक मिलती है। नारियल का तेल नेचुरल SPF का काम करता है। इसके लिए आधा कप नारियल तेल लें और उसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। आधा चम्मच अखरोट का तेल भी मिला लें। इसे धूप में निकलने से पहले चेहरे पर लगाएं।
2/5Image Source : Freepik
गुलाब जल और तिल का तेल बराबर मात्रा में मिला लें। इसे चेहरे पर सनक्रीन की तरह इस्तेमाल करें। इससे सूरज की हानिकारक किरणों का त्वचा पर असर कम होगा। ये काफी लाइट होता है और चिपकता भी नहीं है। धूप में जाने से पहले इसे इस्तेमाल करें।
3/5Image Source : Freepik
शिया बटर को थोड़ा गर्म करके उसमें नॉन-नैनो जिंक ऑक्साइड पाउडर मिला लें। हालांकि इसे बनाते वक्त ध्यान रखें कि जिंक पाउडर सांस के जरिए शरीर में न जाए। इसे चेहरे पर लगा लें, जो आपको यूवी किरणों से बचाने के लिए एक प्रोटेक्टिव लेयर देता है।
4/5Image Source : Freepik
ग्रीन टी में विटामिन ई का तेल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे धूप से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट काफी ज्यादा होते हैं। जो आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं।
5/5Image Source : Freepik
बादाम तेल में थोड़ा बीजवैक्स डालकर उसे पिघला लें। इस मिश्रण को ठंडा होने दें और चेहर पर लगा लें। ये पसीने और पानी से भी नहीं हटता है। आप इसे पानी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं और ये लंबे समय तक स्किन पर बना रहता है।