पाना चाहती हैं दमकती त्वचा, तो चेहरे पर लगाएं हल्दी का फेस पैक
पाना चाहती हैं दमकती त्वचा, तो चेहरे पर लगाएं हल्दी का फेस पैक
हल्दी का इस्तेमाल सदियों से खूबसूरती निखारने के लिए किया जा रहा है। इसमें मौजूद करक्यूमिन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो न केवल मुंहासों को कम करते हैं बल्कि चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी लाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं चेहरे पर हल्दी का फेस पैक लगाने से क्या क्या फायदे होते हैं।
Published : Apr 22, 2026 05:56 pm IST, Updated : Apr 22, 2026 05:56 pm IST
1/5Image Source : freepik
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करती है और चेहरे की सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करती है।
2/5Image Source : freepik
हल्दी त्वचा के ब्लड सर्कुलेशन को सुधारती है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। यह सुस्त और बेजान त्वचा में जान फूंक देती है।
3/5Image Source : freepik
हल्दी सीबम के उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करती है। बेसन और दही के साथ हल्दी मिलाकर लगाने से चेहरे का ऑयल कम होता है।
4/5Image Source : freepik
हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं। यह उम्र बढ़ने के लक्षणों, जैसे झुर्रियों और ढीली त्वचा को रोकने में सहायक है।
5/5Image Source : freepik
अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं या चेहरे पर काले धब्बे हैं, तो हल्दी का पैक इन्हें हल्का करने में बहुत प्रभावी है। यह स्किन टोन को लाइट करती है।