Published : Aug 21, 2026 12:27 pm IST, Updated : Aug 21, 2026 12:28 pm IST
1/5Image Source : India Tv
डॉक्टर धनराज चव्हाण (डर्मेटोलॉजिस्ट, क्लीयर हेयर एंड हेयर एमडी, पुणे) के मुताबिक, एप्पल साइडर विनेगर में एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं जो स्कैल्प इंफेक्शन और डैंड्रफ को ठीक रखने में मदद करते हैं। ये हमारे बाल और स्कैल्प का पीएच लेवल 4.5 से 5.5 के बीज मेंटेन करता है। अल्कलाइन हेयर प्रोडक्ट्स जैसे डाई, कंडीशनर और शैंपू इस बैलेंस को डिस्टर्ब करते हैं। इससे बालों की समस्या बढ़ती है। एप्पल साइडर विनेगर इसे बैलेंस करता है।
2/5Image Source : Magnific
कुछ लोगों को लगता है कि एप्पल साइडर विनेगर से बाल झड़ते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। एप्पल साइडर विनेगर डायरेक्टली हेयर लॉस नहीं करता है बल्कि हेयर को मजबूत बनाता है। हां अगर आप इसका गलत इस्तेमाल करते हैं तो ये बाल और स्कैल्प को नुकसान कर सकता है। इसलिए इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है।
3/5Image Source : Magnific
हेयर केयर के लिए बेस्ट प्रैक्टिस यह है की आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल हफ्ते में 1 या 2 बार ही करें। अगर इससे ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो बाल ज्यादा रूखे और डैमेज हो सकते हैं। एक और बात एप्पल साइडर विनेगर को डाइल्यूट करके यानि पानी में मिलाकर ही इस्तेमाल करना चाहिए। सीधे बिना पानी में मिलाकर लगाने से नुकसान हो सकता है।
4/5Image Source : Magnific
कई बार ACV से रिएक्शन भी हो सकता है तो बालों पर लगाने से पहले इसका एक पैच टेस्ट अपने बालों के बैक साइड यानि कान के पीछे स्कैल्प पर थोड़ा सा लगाकर देखें। अगर किसी तरह का कोई इरिटेशन होता है या नहीं होता है। धोते वक्त ये आंख में न जाए इस बात का भी ख्याल रखें।
5/5Image Source : Magnific
एप्पल साइडर विनेगर हेयर ब्रेकेज को भी कम करता है। ये हेयर क्यूटिकल लेयर में मॉइश्चर लॉक करके उसको सील करता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज भी हैं जो एक हेल्दी स्कैल्प मेंटेन करता है तो जब सही तरीके से इसका इस्तेमाल किया जाता है तो एप्पल के साइडर विनेगर आपके बालों के लिए नेचुरल होम रैमेडी की तरह काम करता है।