Published : Aug 19, 2025 06:20 pm IST, Updated : Aug 19, 2025 06:26 pm IST
1/5Image Source : freepik
घर के बाहर चाय पीने के लिए लोग अक्सर कुल्हड़ या डिस्पोजेबल कप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन दोनों में सेहत के लिहाज़ से क्या अच्छा है। चाय पीने के लिए किस चीज का इस्तेमाल करना चाहिए चलिए हम आपको बताते हैं।
2/5Image Source : unsplash
प्लास्टिक या कागज़ से बने डिस्पोजेबल कप में इन दिनों ज़्यादातर लोग चाय पीते हैं लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माने जाते हैं। डिस्पोजेबल कप, खतरनाक कैमिकल से बने होते हैं। जब इन कपों में चाय डाली जाती है, तो ये रसायन पिघलकर चाय में मिल जाते हैं जिससे कैंसर जैसे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
3/5Image Source : unsplash
दरअसल, कागज़ के कप के अंदर एक पतली प्लास्टिक की परत होती है ताकि कप पिघले नहीं। लेकिन जब इन कपों में गर्म चीज डाला जाती है, तो इस परत छोटे छोटे प्लास्टिक कण निकलकर चाय में मिल जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। डिस्पोजेबल कप बायोडिग्रेडेबल नहीं होते और इन्हें सड़ने में सैकड़ों साल लगते हैं और ये प्रदूषण का एक बड़ा कारण हैं।
4/5Image Source : freepik
वहीं, अगर हम कुल्हड़ की बात करें तो यह पूरी तरह से मिट्टी से बने होते हैं और इन्हें बनाने के लिए किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इनमें गर्म चाय डालने पर भी ये कोई विषाक्त पदार्थ नहीं छोड़ते। फेंकने के बाद ये आसानी से मिट्टी में मिल जाते हैं, जिससे कोई प्रदूषण नहीं होता।
5/5Image Source : freepik
कुल्हड़ में चाय पीने से मिट्टी की खुशबू के साथ चाय का स्वाद और भी बढ़ जाता है। कुल्हड़ का इस्तेमाल सिर्फ़ एक बार ही किया जाता है, जिससे संक्रमण का कोई खतरा भी नहीं होता।