1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. केला खाने के बाद आप भी फेंक देते हैं उसका छिलका? जान जाएंगे फायदे तो जमकर करेंगे इस्तेमाल

केला खाने के बाद आप भी फेंक देते हैं उसका छिलका? जान जाएंगे फायदे तो जमकर करेंगे इस्तेमाल

Written By: Poonam Yadav
Published : Aug 18, 2025 12:21 pm IST,  Updated : Aug 18, 2025 12:24 pm IST
बेहतर पाचन के लिए फाइबर से भरपूर केले का सेवन खूब किया जाता है। केला खाने से शरीर से कई समस्याएं कंट्रोल होती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं केले के साथ उसक छिलका भी कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन C और B6 जैसे विटामिन होते हैं। केले का छिलका बालों से लेकर स्किन को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे
1/5 Image Source : freepik

केले के छिलके एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हैं। छिलके में मौजूद ये पोषक तत्व स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये त्वचा में नेचुरल निखार लाने, झुर्रियों को कम करने और स्किन को सॉफ्ट बनाने में कारगर हैं। बेहतरीन स्किन के लिए केले के छिलके का पेस्ट और पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं
2/5 Image Source : freepik

आजकल, केले के छिलके का उपयोग हेयर मास्क के रूप में भी खूब किया जा रहा है। ये बालों को पोषण देने, उन्हें मुलायम और चमकदार बनाने में प्रभावी हैं। केले के छिलकों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को मज़बूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
3/5 Image Source : freepik
आजकल, केले के छिलके का उपयोग हेयर मास्क के रूप में भी खूब किया जा रहा है। ये बालों को पोषण देने, उन्हें मुलायम और चमकदार बनाने में प्रभावी हैं। केले के छिलकों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को मज़बूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
गार्डनिंग में भी केले के छिलके का इस्तेमाल खूब किया जाता है। यह एक प्राकृतिक खाद की तरह काम करता है, जो पौधों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है। इसके छिलके को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पौधों की मिट्टी में दबा दें।
4/5 Image Source : freepik
गार्डनिंग में भी केले के छिलके का इस्तेमाल खूब किया जाता है। यह एक प्राकृतिक खाद की तरह काम करता है, जो पौधों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है। इसके छिलके को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पौधों की मिट्टी में दबा दें।
केले के छिलकों में मौजूद ट्रिप्टोफैन अमीनो एसिड तनाव को कम कर, मूड को बेहतर करता है। इसमें मैग्नीशियम और ट्रिप्टोफैन भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं को नींद को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
5/5 Image Source : freepik

Advertisement