खाने की इन चीज़ों के बिना अधूरा है लोहड़ी का त्यौहार, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी
खाने की इन चीज़ों के बिना अधूरा है लोहड़ी का त्यौहार, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी
लोहड़ी का त्योहार पंजाब, हरियाणा में नई फसल के आने की खुशी में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार पूरे देश में 13 जनवरी को मनाया जाएगा। इस मौके पर घरों में पिन्नी, तिल, मूंगफली की चिक्की, नए चावल और ताजा गुड़ की खीर से लेकर मक्के की रोटी और सरसों का साग जैसी कई शानदार डिश बनाई जाती हैं।
Published : Jan 12, 2025 08:56 am IST, Updated : Jan 12, 2025 09:00 am IST
1/7Image Source : social
लोहड़ी का त्योहार पंजाब, हरियाणा में नई फसल के आने की खुशी में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। लोहड़ी खासतौर से सिख और पंजाबियों का त्योहार है। यह त्यौहार पूरे देश में 13 जनवरी को मनाया जाएगा। हर तीज त्यौहार की तरह लोहड़ी के पर्व का जश्न भी पारंपरिक खान पान और पकवानों के बिना अधूरा है। इस मौके पर घरों में पिन्नी, तिल, मूंगफली की चिक्की, नए चावल और ताजा गुड़ की खीर से लेकर मक्के की रोटी और सरसों का साग जैसी कई शानदार डिश बनाई जाती हैं। अगर, आपके घर पर भी यह त्योहार मनाते हैं तो चलिए बताते हैं आप इस दिन कौन से ख़ास पकवान बना सकते हैं?
2/7Image Source : social
लोहड़ी के पर्व को गुड़ की खीर के बिना अधूरा माना जाता है। चावल और ताजा गुड़ से खीर तैयार की जाती है। कुछ लोग इसमें गन्ने के रस का भी इस्तेमाल करते हैं। इसे रस खीर कहते हैं। ये खाने में बहुत टेस्टी लगती है। शहरों में खीर को चीनी की जगह गुड़ डालकर तैयार किया जाता है।
3/7Image Source : social
लोहड़ी का त्योहार फसलों की कटाई और नई फसल की बुआई से जुड़ा है। इसलिए इस मौके पर चावल की खिचड़ी भी बनाई जाती है। इस दिन लोग मूंग, चना दाल, उड़द दाल और चावल से बनी खिचड़ी खाते हैं।
4/7Image Source : social
पंजाबियों का फेमस खाना है मक्के की रोटी और सरसों का साग। सर्दियों में ये खाना जितना टेस्टी लगता है उतना ही फायदेमंद होता है। लोहड़ी के दिन भी लोग सरसों का साग और मक्के की रोटी बनाकर खाते हैं।
5/7Image Source : social
पंजाब की पिन्नियां खूब फेमस हैं। इन्हें लोहड़ी के दिन भी बनाया और सर्व किया जाता है। सर्दियों में पिन्नी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। गुड़, आटा, गोंद और खूब सारे मेवा और घी डालकर तैयार किए गए ये लड्डू पिन्नी कहलाते हैं।
6/7Image Source : social
अगर मीठा खाने के शौकीन नहीं है तो आप तिल की टिक्की बनाकर भी खा सकते हैं। लोहड़ी पर वैसे तिलकुट भी बनता है। लेकिन नमकीन डिश में आप आलू की टिक्की में तिल डालकर बना सकते हैं। इसे गर्मागरम हरी चटनी के साथ खाएं।
7/7Image Source : social
लोहड़ी का त्योहार मूंगफली और रेवड़ी के बिना अधूरा माना जाता है। इस दिन गुड़ और मूंगफली की चिक्की भी खाई जाती है। रेवड़ी और पॉपकॉर्न बांटे जाते हैं। लोहड़ी की आग में रेवड़ी, पॉपकॉर्न, मूंगफली, गजर जैसी चीजें चढ़ाई जाती हैं।