मुफ्त में लगाएं बालकनी में नए पौधे, बारिश में कटिंग से तैयार हो जाते हैं ये प्लांट
मुफ्त में लगाएं बालकनी में नए पौधे, बारिश में कटिंग से तैयार हो जाते हैं ये प्लांट
Cutting Wale Plant: बारिश के दिनों में प्लांट तेजी से बढ़ते हैं। इस मौसम में कुछ भी लगा दो सब हराभरा हो जाता है। खासबात ये है कि इसके लिए आपको पौधे खरीदने की भी जरूरत नहीं है। इन पौधों की सिर्फ कटिंग से ही नए प्लांट तैयार हो जाते हैं।
Published : Jun 19, 2025 12:39 pm IST, Updated : Jun 19, 2025 12:39 pm IST
1/5Image Source : Social
गुलाब का पौधा कटिंग से तैयार होता है। किसी बड़े गुलाब के पेड़ से मोटी लहनी काटकर अपने गमले में नया पौधा लगा सकते हैं। इन दिनों गुलाब की कटिंग से नया प्लांट आसानी से तैयार हो सकता है। जिस पर सर्दियों में खूब फूल खिलेंगे।
2/5Image Source : Social
जेड प्लांट बड़ा खूबसूरत लगता है इसे घर के लिए लकी प्लांट माना जाता है। आप बड़ी और मोटी पत्तियों वाले पौधे में से कुछ टहनियां तोड़कर किसी दूसरे गमले में आसानी से लगा सकते हैं। कटिंग से कुछ ही दिनों में नया जेड प्लांट उगा सकते हैं।
3/5Image Source : Social
मनी प्लांट घर को न सिर्फ खूबसूरत बनाता है बल्कि लक भी लेकर आता है। एक बड़े मनी प्लांट से आप दूसरे गमलों में आसानी से कटिंग करके नए पौधे तैयार कर सकते हैं। मनी प्लांट की टहनियों पर दिखने वाली गांठ के नीचे से कट लगाकर तैयार करें।
4/5Image Source : Social
स्नेक प्लांट भी ऐसा ही पौधा है जिसकी कुछ टहनियां दूसरे गमले में लगाने से बढ़ने लगती है। स्नेक प्लांट शुभ और हवा को साफ करने वाला पौधा है। इसे कम पानी में लंबे समय तक जिंदा रखा जा सकता है।
5/5Image Source : Social
गुड़हल का पौधा भी कटिंग से तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आपको थोड़ी मोटी और सख्त टहनी काटकर गमले में लगानी है। कुछ ही दिनों में पौधे से नई पत्तियां निकलना शुरू हो जाएंगी। बारिश में ये पौधा अच्छा चलता है।