1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. पिंपल के निशान हटाने का देसी तरीका

पिंपल के निशान हटाने का देसी तरीका

Written By: Ritu Raj
Published : Oct 31, 2025 02:36 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 02:36 pm IST
चेहरे पर पिंपल्स होना एक आम बात है लेकिन इसके निशान सुंदरता में सेंध लगाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यहां बताए गए घरेलू नुस्खे को फॉलो कर पिंपल से छुटकारा पा सकते हैं।
1/6 Image Source : Freepik
चेहरे पर पिंपल्स होना एक आम बात है लेकिन इसके निशान सुंदरता में सेंध लगाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यहां बताए गए घरेलू नुस्खे को फॉलो कर पिंपल से छुटकारा पा सकते हैं।
टमाटर में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को हल्का करने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए टमाटर का रस निकालकर उसे पिंपल के निशान पर लगाएं और 10-15 मिनट तक छोड़ें। फिर धो लें।
2/6 Image Source : Freepik
टमाटर में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को हल्का करने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए टमाटर का रस निकालकर उसे पिंपल के निशान पर लगाएं और 10-15 मिनट तक छोड़ें। फिर धो लें।
चंदन त्वचा को ठंडक देता है और निशान को हल्का करने में मदद करता है। चंदन पाउडर और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ें और फिर पानी से धो लें।
3/6 Image Source : Freepik
चंदन त्वचा को ठंडक देता है और निशान को हल्का करने में मदद करता है। चंदन पाउडर और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ें और फिर पानी से धो लें।
एलोवेरा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और स्किन हीलिंग गुण होते हैं जो पिंपल के निशान को हल्का करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे निशान पर लगाएं और रात भर छोड़ दें। सुबह धो लें। इसे रोज़ इस्तेमाल करें।
4/6 Image Source : Freepik
एलोवेरा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और स्किन हीलिंग गुण होते हैं जो पिंपल के निशान को हल्का करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे निशान पर लगाएं और रात भर छोड़ दें। सुबह धो लें। इसे रोज़ इस्तेमाल करें।
हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पिंपल के निशान को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए एक चम्मच हल्दी में थोड़ा सा दूध मिला कर पेस्ट बनाएं और इसे निशान पर लगाएं। इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।
5/6 Image Source : Freepik
हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पिंपल के निशान को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए एक चम्मच हल्दी में थोड़ा सा दूध मिला कर पेस्ट बनाएं और इसे निशान पर लगाएं। इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।
नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो स्किन टोन को हल्का करने में मदद करते हैं। शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और उसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके लिए एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे पिंपल के निशान पर लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ें, फिर पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार करें।
6/6 Image Source : Freepik

Advertisement