Good Morning कहें इन हर्बल टी के साथ, ताजा पत्तियों से मिनटों में करें तैयार
Good Morning कहें इन हर्बल टी के साथ, ताजा पत्तियों से मिनटों में करें तैयार
Herbal Tea For Weight Loss: दिन की शुरुआत हर्बल टी के साथ करें। इससे वजन घटाने में आसानी होगी और आपको एकदम फ्रेश फील होगा। इन ताजा पत्तियों से घर में हर्बल टी बना सकते हैं।
Published : Feb 25, 2025 07:00 am IST, Updated : Feb 25, 2025 07:00 am IST
1/5Image Source : Freepik
अपनों को गुड मॉर्निग कहने के शुरुआत 1 कप हर्बल टी के साथ करें। सुबह ताजा पत्तियों की खुशबूदार चाय पीने के बाद आपको एकदम फ्रेश महसूस होगा। ये हर्बल टी वजन घटाने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करेगी।
2/5Image Source : Freepik
सुबह तुलसी के पत्तों की चाय बनाकर पीएं। तुलसी बॉडी को नेचुरली डिटॉक्स करती है। इसके लिए एक ग्लास पानी में 10-15 तुलसी के पत्ते डाल दें और इसे 10 मिनट तक उबालते रहें। 1 कप रहने के बाद छानकर पी लें। आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
धनिया और पुदीने की चाय सुबह पी सकते हैं। इससे खून साफ करने में मदद मिलती है। इसके लिए पैन में 1 ग्लास पानी और थोड़े पुदीने के पत्ते और धनिया की पत्ते डालकर उबाले लें। जब पानी 1 कप के करीब रह जाए को छानकर पी लें।
4/5Image Source : Freepik
अदरक और गुड़ वाली चाय सुबह आसानी से बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए पानी में अदरक उबाल लें और 1 कप पानी में 1 बड़ा टुकड़ा गुड़ डाल दें। गुड़ खाने से पेट और खून साफ होता है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।
5/5Image Source : Freepik
नींबू शहद की चाय भी सुबह लोग पीते हैं। इस चाय को पीने से बॉडी क्लीन होती है। नींबू के एसिडिक तत्व खून में जमा होने से गंदगी साफ करते हैं। 1 बड़ा कप पानी में थोड़ी चाय पत्ती डालकर उबाल लें। इसमें नींबू डालें। छानकर नींबू और शहद मिला लें।