Published : Feb 22, 2026 07:35 pm IST, Updated : Feb 22, 2026 07:35 pm IST
1/5Image Source : FACEBOOK - KakiRepair by KakiDIY
स्टील की टंकी या बाल्टी में जंग लग जाना एक आम समस्या है, खासकर जब पानी में नमी और आयरन की मात्रा ज्यादा हो। कई लोग इसे साफ करने के लिए घंटों घिसाई करते हैं, लेकिन फिर भी दाग पूरी तरह नहीं हटते। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपायों से आप बिना ज्यादा मेहनत और बिना रगड़े जिद्दी जंग को साफ कर सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK/UNSPLASH
नींबू और नमक का कमाल: स्टील की टंकी और बाल्टी में जहां जंग लगी है वहां पर नमक छिड़क दें और ऊपर से नींबू का रस डाल दें। 2–3 घंटे छोड़ दें, फिर गीले कपड़े से पोंछ दें। जंग हल्की होकर आसानी से निकल जाएगी।
3/5Image Source : FREEPIK
सिरक: सफेद सिरका जंग हटाने में बेहद असरदार है। जंग वाली जगह पर सिरका डालकर रातभर छोड़ दें और सुबह पानी से धो लें।
4/5Image Source : FREEPIK
बेकिंग सोडा पेस्ट: बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और जंग पर लगा दें। 1–2 घंटे बाद कपड़े से साफ करें। यह तरीका हल्की और मध्यम जंग के लिए कारगर है।
5/5Image Source : FREEPIK
आलू और डिश सोप: आलू को आधा काटकर उस पर थोड़ा डिश सोप लगाएं और जंग पर रगड़ें। इसमें मौजूद ऑक्सैलिक एसिड जंग को ढीला करने में मदद करता है। साफ करने के बाद टंकी या बाल्टी को अच्छी तरह सुखाएं। पानी जमा न रहने दें, इससे दोबारा जंग लगने की संभावना कम होगी।