Published : Jun 11, 2026 08:32 am IST, Updated : Jun 11, 2026 08:36 am IST
1/5Image Source : UNSPLASH
अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती उम्र में भी आपकी स्किन जवां रहे और एजिंग की प्रकिया स्लो हो तो अपनी डाइट में इन कुछ चीजों को शामिल करें। डॉक्टर सलीम ज़ैदी ने अपने यूट्यूब पेज पर वडियो शेयर कर के बताया है कि कि समय से पहले बूढ़ा होने से बचने के लिए रात को इन चीजों को पानी में भिगोकर सुबह इनका सेवन करें।
2/5Image Source : UNSPLASH
चिया सीड्स: चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर के साथ एंटी इंफाल्मेटरी प्रॉपर्टीज होती है जो शरीर से सूजन को कम करता है जिससे एजिंग प्रोसेस स्लो होता है। इसमें मौजूद फाइबर की वजह से पाचन बेहतर और शरीर हाइड्रेटेड होगा जिससे स्किन ग्लो करती है। इसे रात में भिगोकर सुबह इसके दिरंका का सेवन करे।
3/5Image Source : UNSPLASH
अखरोट: अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड के साथ विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो स्किन एजिंग की प्रक्रिया को स्लो करने में मददगार है। इस वजह से बढ़ती उम्र में भी स्किन की नेचुरल चमक बरकरार रहती है। रात को अखरोट को भिगोकर सुबह इसका छिलका उतार कर सेवन करें।
4/5Image Source : UNSPLASH
अंजीर: अंजीर को नेचर कैंडी कहा जाता है। यह कई विटामिन और मिनिरल्स से भरपूर होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर में कोलेजन को बढ़ाता है जिससे एजिंग स्लो होती है। इसे खाने से स्किन में चमक और निखार आती है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स आपके शरीर से वेस्टेज को बाहर निकालते हैं जिससे स्किन ग्लोइंग बनती हैं
5/5Image Source : unsplash
सूखी चेरी: चेरी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर के अंदरूनी सूजन औरऑक्सीडेटिव स्ट्रेसको कम करने में मददगार है। सूजन कम होने से स्किन की कोशिकाएं हेल्दी रहती हैं जिससे एजिंग की प्रक्रिया स्लो होती है