Published : Sep 13, 2025 08:30 pm IST, Updated : Sep 13, 2025 08:34 pm IST
1/5Image Source : freepik
चेहरे पर बहुत ज़्यादा बाल दिखने में अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में उसे हटाने के लिए महिलाएं अक्सर पार्लर जाती हैं। फेशियल हेयर हटाने के लिए प्लकर, वैक्स और इलेक्ट्रिक ट्रिमर का इस्तेमाल किया जाता है जिससे काफी दर्द भी होता है। तो अगर आप सलॉन नहीं जाना चाहती तो आप फेशियल हेयर हटाने के लिए इन कुछ प्राकृतिक नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2/5Image Source : freepik
आलू का रस: फेशियल हेयर को हटाने के लिए एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इस रस में हरे चने का आटा, नींबू का रस और थोड़ा सा शहद मिलाकर एक पेस्ट बनाएँ। इस पैक को चेहरे पर लगाकर रगड़ें। सूखने पर इसे हटा दें। बेहतरीन नतीजों के लिए इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।
3/5Image Source : freepik
पपीता और हल्दी: कच्चे पपीते में पैपेन नामक एंजाइम होता है जो बालों की जड़ों को कमजोर करता है, और हल्दी त्वचा को चमक देती है। पपीते के छोटे टुकड़े करके उसे मसल लें। इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिलाएँ। इस पेस्ट को अनचाहे बालों वाले हिस्से पर लगाएँ और कुछ मिनट तक मालिश करें। इसे हफ्ते में दो बार दोहराएँ।
4/5Image Source : freepik
शहद और चीनी: चीनी एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है जो त्वचा की ऊपरी परत से बालों को हटाने में मदद करती है, जबकि शहद उसे पोषण देता है। एक चम्मच शहद और दो चम्मच चीनी को एक चम्मच पानी के साथ मिलाएँ। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर धीरे-धीरे मालिश करें। सूखने पर धीरे से इसे हटा दें।
5/5Image Source : FREEPIK
बेसन और गुलाब जल: बेसन एक्सफोलिएटिंग गुणों के कारण जाना जाता है। एक कटोरी में दो बड़े चम्मच बेसन, दो बड़े चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। सूखने के बाद अपनी उंगलियों से हल्के हाथों से रगड़कर हटाएँ।