Published : Oct 27, 2025 03:19 pm IST, Updated : Oct 27, 2025 03:23 pm IST
1/5Image Source : freepik
ठंड का मौसम अपने साथ स्किन की कई परेशानियां भी लेकर लाता है। इस मौसम में लोगों की स्किन बहुत ज़्यादा ड्राई होती है। अभी ठंड की शुरुआत भी नहीं हुई है और लोगों की स्किन सूखने लगी है।अगर आप भी इससे परेशान हैं तो चलिए जानते हैं इस मौसम में अपनी त्वचा को मुलायम कैसे बनाएं?
2/5Image Source : freepik
नारियल तेल: नारियल का तेल रूखी त्वचा के इलाज के लिए बेहद फायदेमंद है। यह त्वचा की नमी को बेहतर बनाने में कारगर है। इसमें मौजूद फैटी एसिड में एमोलिएंट गुण होते हैं। एमोलिएंट रूखी त्वचा में मौजूद खाली जगहों को भरकर उसे मुलायम बनाकर मॉइस्चराइज़र का काम करता है।
3/5Image Source : freepik
पेट्रोलियम जेली: पेट्रोलियम जेली जिसे मिनरल ऑयल के नाम से भी जाना जाता है। इसका इस्तेमाल मॉइस्चराइज़र के तौर पर सालों से किया जा रहा है। खासकर, ठंड के मौसम में अगर आपकी स्किन बहुत ज़्यादा ड्राई होती है तो रात को सोने से पहले इसे अपने चेहरे पर लगाकर सोएं। ऐसा करने से स्किन पूरे दिन नरम और मुलायम रहेगी।
4/5Image Source : freepik
एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल रूखी त्वचा से राहत दिलाने में बेहद फ़ायदेमदं है। अगर इस सीज़न में चेहरा, हाथ या पैर की त्वचा रूखी हो जाए तो आपको तुरंत एलोवेरा जेल लगाना चाहिए। रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल को लगाकर सोए। इससे कुछ ही दिनों में बेहतरीन असर दिखने को मिलेगा।
5/5Image Source : freepik
इन नुस्खों के अलावा सर्दियों में इन टिप्स को अपनाकर भी स्किन का खास ख्याल रख सकती हैं. बेवजह अपनी त्वचा को न खरोंचे। स्किन पर तौलिया इस्तेमाल करने के दौरान त्वचा को बहुत ज़ोर से रगड़ने से बचें। बहुत गर्म पानी में नहाने से बचें। हीटर या आग की सीधी गर्मी में बैठने से बचें।