Published : Aug 28, 2025 10:46 pm IST, Updated : Aug 28, 2025 10:46 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आप भी अपनी त्वचा को जवान बनाए रखना चाहते हैं? अगर हां, तो आप अपने स्किन केयर रूटीन में इस फेस सीरम को शामिल कर सकते हैं। इस फेस सीरम में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण स्किन टाइटनिंग में असरदार साबित हो सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
स्किन को यंग बनाए रखने के लिए आप ग्रीन टी और एलोवेरा सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले एक कटोरी में ठंडी ग्रीन टी निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में पोषक तत्वों से भरपूर एक स्पून एलोवेरा जेल भी निकाल लीजिए।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। आपका फेस सीरम इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको ताजे एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए।
4/5Image Source : FREEPIK
आपको इस फेस सीरम को अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। आपको हल्के हाथों से मसाज भी करनी चाहिए। ग्रीन टी और एलोवेरा जेल, दोनों में पाए जाने वाले औषधीय गुण आपकी त्वचा को पोषण देने में कारगर साबित हो सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
स्किन टाइटनिंग के लिए या फिर त्वचा को जवान बनाए रखने के लिए आप इस फेस सीरम को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस सीरम को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।