अंडरआर्म्स की बदबू और कालेपन से हैं परेशान तो आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत दिखेगा फर्क
अंडरआर्म्स की बदबू और कालेपन से हैं परेशान तो आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत दिखेगा फर्क
अगर आप भी अंडर आर्म्स के पसीने की बदबू और कालेपन से परेशान हैं तो इन कुछ घरेलू उपायों की मदद से पसीने की बदबू की समस्या को खत्म किया जा सकता है। इन तरीकों को आजमाने के बाद आप अंडर आर्म्स की बदबू को दूर भगाने के साथ ही दिनभर फ्रेश भी फील करेंगे।
Published : Mar 23, 2025 07:59 pm IST, Updated : Mar 23, 2025 08:03 pm IST
1/6Image Source : social
अंडर आर्म्स की बदबू और कालेपन से बचने के लिए लोग कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनका असर कुछ ही समय तक रहता है। अगर आप भी पसीने की बदबू और कालेपन से परेशान हैं तो आपको घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। क्योंकि कुछ घरेलू उपायों की मदद से पसीने की बदबू की समस्या को खत्म किया जा सकता है। इन तरीकों को आजमाने के बाद आप अंडर आर्म्स की बदबू को दूर भगाने के साथ ही दिनभर फ्रेश भी फील करेंगे।
2/6Image Source : social
पसीने की बदबू को दूर करने के लिए एक कटोरी में टी ट्री ऑयल (दो चम्मच) और पानी (दो चम्मच) डालकर इन्हें अच्छी तरीके से मिक्स करें और इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर स्टोर कर लें। अब स्प्रे बॉटल को अपने अंडर आर्म्स पर स्प्रे करें। इसके बाद इसे 15 से 20 मिनट तक के लिए छोड़ दें। कुछ समय बाद एक कॉटन बॉल लीजिए और इसकी मदद से इसे साफ कर लें। नहाने के पहले भी आप इस तरीके को आजमा सकते हैं। ये उपाय आपको पसीने की बदबू से छुटकारा दिला सकता है।
3/6Image Source : social
पसीने की बदबू से निजात पाने के लिए सेब का सिरका बेहद कारगर उपाय माना जाता है। एनसीबीआई (NCBI) के अनुसार सेब के सिरका में एंटीमाइक्रोबियल्स वाले गुण मौजूद होते हैं, जो बदबू फैलाने वाले बैक्टीरिया का खात्मा कर सकते हैं> साथ ही बैक्टीरिया को पनपने से रोकने का काम भी करते हैं। इस मिश्रण को बनाने के लिए सेब का सिरका और रुई की जरूरत होती है। एक बाउल में एप्पल साइडर विनेगर और उसमें रूई को डुबोकर अपने बगल में अप्लाई करें। इस तरीके को आप रोजाना दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
4/6Image Source : social
बेकिंग सोडा अंडर आर्म्स की बदबू से राहत दिलाने में मददगार होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गधद फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले बेकिंग सोडा और नींबू के जूस को बराबर मात्रा में डालकर अच्छे से मिक्स करें और फिर नहाने से पहले इस मिश्रण को अपने बगल मेंर अप्लाई करके दो से 3 मिनट तक के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद आप नहा सकते हैं।
5/6Image Source : social
अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने में टमाटर का जूस भी कारगर माना जाता है। इसके लिए टमाटर को एक ब्लेंडर में डाल कर पीस लें। उसके बाद इसका जूस निकाल लें। अब इसमें नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण से अंडरआर्म्स की मसाज करें। उसके बाद पानी से धो लें। इससे आपको फर्क दिखेगा।
6/6Image Source : social
इसके लिए एक बर्तन में आधा नींबू निचोड़ लें और फिर इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को रोज अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। जब यह पेस्ट सूख जाए तो फिर गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से अंडरआरर्म्स की बदबू से छुटकारा मिल जाएगा।