इन उपायों से कलर किए हुए बेजान बालों में भर जाएगी जान, शाइनिंग ऐसी की हर कोई देखता रह जाए
इन उपायों से कलर किए हुए बेजान बालों में भर जाएगी जान, शाइनिंग ऐसी की हर कोई देखता रह जाए
फैशन के मामले में आजकल युवतियां बालों के साथ नए-नए प्रयोग कर रही हैं। जैसे हेयर कलर, ब्लीच आदि। देखने में तो यह सब अच्छा लगता है, लेकिन हेयर कलर, ब्लीच करने से हेयर डैमेज, दो मुंहे के साथ-साथ रुखे और टूटने लगते है। ऐसे में अगर आप भी कलर्ड हेयर के साथ इन समस्याओं से ग्रसित है, तो इन नुस्खों को आज़माए
Published : Mar 14, 2025 07:33 pm IST, Updated : Mar 14, 2025 07:37 pm IST
1/4Image Source : social
फैशन के मामले में आजकल युवतियां और महिलाएं अपने बालों के साथ नए-नए प्रयोग कर रही हैं। जैसे हेयर कलर, ब्लीच आदि। देखने में तो यह सब अच्छा लगता है, लेकिन हेयर कलर, ब्लीच करने से हेयर डैमेज, दो मुंहे के साथ-साथ रुखे और टूटने लगते है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए लोग कई तरह के शैंपू, कंडीशनर का इस्तेमाल करते है। लेकिन कुछ ख़ास असर नहीं होता है. ऐसे में अगर आप भी इन समस्याओं से ग्रसित है, तो हम ऐसे घरेलू उपायों के बारें में बता रहे है जिससे आप आसानी से इन समस्याओं से निजात पा सकते है।
2/4Image Source : social
अंडा फैटी (कार्बोक्जिलिक) एसिड प्रमुख स्रोत होता है और यह प्रोटीन से भरपूर भी होता है। बालों पर अंडा युक्त पैक या मास्क लगाने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और वे मजबूत होते हैं। अंडा कंडीशनर का भी काम करता है और बालों के रुखेपन को दूर कर दो मुंहे बालों से छुटकारा दिलाता है।
3/4Image Source : social
बालों को रंगने से, हाईलाइट करने के लिए ब्लीच या स्पार्कल लगाने से और बालों को स्ट्रेट या घुंघराले स्टाइल देने से बाल कमजोर और दो मुंहे हो जाते हैं। ऐसे में बालों पर सीमित मात्रा में ही स्टाइल करें और स्टाइल करने के कम से कम 48 घंटों तक बाल धुलने से बचें क्योंकि इस अवधि में बाल टूटने और दो मुंहे होने की ज्यादा संभावना होती है।
4/4Image Source : social
अगर दो मुंहे बालों से आसानी से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो फिर बालों के अंतिम सिरों पर शहद और दही का मिश्रण लगाएं। बालों को धुलते समय कंडीशनर लगाने के बाद चौड़े दांतों वाले कंघी से बाल सुलझाएं, इससे बाल सूखने के बाद कंघी करने पर कम टूटेंगे।