मेथी फेसपैक लगाने से क्या फायदे मिलते हैं, त्वचा पर क्या काम करती है मेथी
मेथी फेसपैक लगाने से क्या फायदे मिलते हैं, त्वचा पर क्या काम करती है मेथी
Fenugreek Seeds Face Pack: मेथी स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। मेथी फेसपैक लगाने से त्वचा ग्लोइंग और हेल्दी बनती है। जानिए मेथी फेसपैक के फायदे और इसे लगाने का सही तरीका क्या है?
Published : Oct 22, 2025 11:11 am IST, Updated : Oct 22, 2025 11:11 am IST
1/5Image Source : Freepik
मेथी दाना स्किन के लिए भी फायदेमंद है। इसमें भरपूर विटामिन C, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं। डेड स्किन सेल्स को हटाने और त्वचा को टोन करने में मेथी मदद करती है। मेथी फेसपैक त्वचा के लिए अच्छा है।
2/5Image Source : Freepik
मेथी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। मेथी फेसपैक लगाने से मुंहासे और पिंपल्स की समस्या कम होती है। इससे स्किन की ड्राइनेस, ऑयल बैलेंस और पिगमेंटेशन की समस्या को कम किया जा सकता है।
3/5Image Source : Freepik
मेथी फेसपैक बनाने के लिए 1 चम्मच मेथी दाना रातभर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह मेथी को पीसकर पेस्ट बना लें और फेस पर अच्छी तरह लेप की तरह लगा लें। अब इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें, सूखने पर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
4/5Image Source : Freepik
जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है उन्हें मेथी में एलोवेरा जेल या दही मिलाकर फेस पर लगाना चाहिए। इससे स्किन को ठंडक मिलेगी और जलन नहीं होगी। लेकिन मेथी को रोजाना फेस पर नहीं लगाना चाहिए। इससे स्किन में ड्राईनेस बढ़ सकती है।
5/5Image Source : Freepik
रूखी त्वचा वालो को मेथी पैक में शहद मिलाकर लगाना चाहिए। टैनिंग और पिग्मेंटेशन हटाने के लिए मेथी फेसपैक में दही मिलाकर लगानी चाहिए। ऑयली स्किन वाले मेथी पैक में गुलाबजल मिलाकर लगाएं। मुंहासों से राहत पाने के लिए इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं।