1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. चेहरे पर बार-बार पिंपल्स क्यों होते हैं, जान लें इसके कारण

चेहरे पर बार-बार पिंपल्स क्यों होते हैं, जान लें इसके कारण

Published : Jan 03, 2025 04:51 pm IST,  Updated : Jan 03, 2025 04:51 pm IST
फेस पर एक भी दाना निकल आए तो दिखने में भद्दा लगता है और दर्द अलग से परेशान करता है। पिंपल से ज्यादा उनके निशान से डर लगता है। टीनएज में हार्मोंस बदलने के कारण चेहरे पर पिंपल होने लगते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
फेस पर एक भी दाना निकल आए तो दिखने में भद्दा लगता है और दर्द अलग से परेशान करता है। पिंपल से ज्यादा उनके निशान से डर लगता है। टीनएज में हार्मोंस बदलने के कारण चेहरे पर पिंपल होने लगते हैं।
मुंहासे होने का दूसरा बड़ा कारण आपकी डाइट को माना जाता है। ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाने से मुहांसे की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं। जंक फूड ज्यादा खाते हैं तो पिंपल होने का ये एक बड़ा कारण हो सकता है।
2/5 Image Source : Freepik
मुंहासे होने का दूसरा बड़ा कारण आपकी डाइट को माना जाता है। ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाने से मुहांसे की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं। जंक फूड ज्यादा खाते हैं तो पिंपल होने का ये एक बड़ा कारण हो सकता है।
चेहरे की सही देखभाल नहीं करने के कारण भी पिंपल्स की समस्या बढ़ने लगती है। जो लोग चेहरे को ठीक से नहीं धोते या स्किन पर तरह तरह की क्रीम या जेल लगाते हैं तो ये भी पिंपल आने का कारण हो सकता है।
3/5 Image Source : Freepik
चेहरे की सही देखभाल नहीं करने के कारण भी पिंपल्स की समस्या बढ़ने लगती है। जो लोग चेहरे को ठीक से नहीं धोते या स्किन पर तरह तरह की क्रीम या जेल लगाते हैं तो ये भी पिंपल आने का कारण हो सकता है।
कई बार एक पिंपल होने पर उसे बार-बार छूना और मॉइस्चराइजिंग न करना भी पिंपल आने की वजह बन सकता है। इससे पिंपल और बढ़ जाते हैं। जेनेटिक कारणों की वजह से भी मुहांसे होने की समस्या हो सकती है।
4/5 Image Source : Freepik
कई बार एक पिंपल होने पर उसे बार-बार छूना और मॉइस्चराइजिंग न करना भी पिंपल आने की वजह बन सकता है। इससे पिंपल और बढ़ जाते हैं। जेनेटिक कारणों की वजह से भी मुहांसे होने की समस्या हो सकती है।
पिंपल का एक और कारण तनाव भी है। तनाव से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का बैलेंस खराब होता है। जिसकी वजह से फेस पर पिंपल निकलने लगते हैं। आजकल के युवाओं में ये बड़ा कारण बन रहा है। तनाव से चेहरे पर दाने आने लगते हैं।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement