गर्मियों में चेहरे पर एलोवेरा जेल और विटामिन ई एक साथ लगाने से क्या होता है?
गर्मियों में चेहरे पर एलोवेरा जेल और विटामिन ई एक साथ लगाने से क्या होता है?
गर्मियों में चेहरे पर एलोवेरा जेल और विटामिन ई एक साथ लगाने से त्वचा को कई तरह के फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं गर्मी के उमस भरे मौसम में एलोवेरा जेल और विटामिन ई एक साथ लगाने से त्वचा को कौन से फायदे मिलते हैं?
Published : May 31, 2025 02:35 pm IST, Updated : May 31, 2025 02:44 pm IST
1/6Image Source : INDIA TV
गर्मियों में चेहरे पर एलोवेरा जेल और विटामिन ई एक साथ लगाने से त्वचा को कई तरह के फायदे मिलते हैं। ये दोनों ही इंग्रीडिएंट त्वचा को हाइड्रेट करते हैं, और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं। चलिए जानते हैं गर्मी के उमस भरे मौसम में एलोवेरा जेल और विटामिन ई एक साथ लगाने से त्वचा को कौन से फायदे मिलते हैं?
2/6Image Source : social
एलोवेरा जेल और विटामिन ई दोनों ही त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज़ करते हैं, खासकर शुष्क त्वचा के लिए ये बेहद फायदेमंद होते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है, जबकि विटामिन ई त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है।
3/6Image Source : social
गर्मियों के मौसम में एलोवेरा जेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की जलन और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, विटामिन ई धूप की वजह से सनबर्न और अन्य त्वचा की समस्याओं से होने वाली जलन को कम करने में मदद करता है।
4/6Image Source : social
एलोवेरा जेल मुंहासों की सूजन को कम करता है और स्किन को कूलिंग प्रदान करता है और विटामिन-ई त्वचा को बैक्टीरिया से बचाता है। साथ ही यह दोनों इंग्रीडिएंट दाग-धब्बों, पिग्मेंटेशन और काले घेरों को कम करने में सहायक होते हैं।
5/6Image Source : social
विटामिन ई और एलोवेरा जेल को एक साथ लगाने से एजिंग का प्रभाव कम होता है। यह दोनों त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही स्किन को मुलायम और चमकदार बनाते हैं और त्वचा की बनावट को सुधारने में मदद करते हैं।
6/6Image Source : social
एलोवेरा जेल में एक विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल रात के समय करना चाहिए। सबसे पहले एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक विटामिन ई कैप्सूल का तेल डालें और इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।