त्वचा को जवान बनाए रखना है, तो कौन-कौन से फल खाने चाहिए?
त्वचा को जवान बनाए रखना है, तो कौन-कौन से फल खाने चाहिए?
Written By: Vanshika Saxena
Published : Feb 24, 2026 09:56 pm IST, Updated : Feb 24, 2026 09:56 pm IST
Image Source : FREEPIK
हम सभी जानते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर बुढ़ापे के लक्षण दिखाई देना लाजमी है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप अपने डाइट प्लान में पोषक तत्वों से भरपूर कुछ सुपर फूड्स को शामिल करते हैं, तो आप एजिंग प्रोसेस को धीमा कर सकते हैं।
Image Source : FREEPIK
त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाए रखने के लिए संतरे का सेवन करने की सलाह दी जाती है। संतरा कोलेजन प्रोडक्शन को बूस्ट करने वाले कुछ फलों में से एक है। पोषक तत्वों से भरपूर कीवी भी त्वचा में कसावट लाने और झुर्रियों को कम करने में कारगर साबित हो सकती है।
Image Source : FREEPIK
क्या आपको भी यही लगता है कि अनार सिर्फ आपकी सेहत के लिए ही फायदेमंद साबित हो सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाए रखने के लिए भी अनार का सेवन किया जा सकता है।
Image Source : FREEPIK
ब्लूबेरी को भी त्वचा की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अपनी स्किन को यंग बनाए रखने के लिए आप ब्लूबेरी को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा एजिंग प्रोसेस को स्लो करने के लिए अंगूर का सेवन भी किया जा सकता है।
Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से ही पोषक तत्वों से भरपूर इन फलों को डेली डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए। हालांकि, ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।