Published : Dec 31, 2025 08:56 pm IST, Updated : Dec 31, 2025 08:56 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
आज हम आपको एक ऐसे फेस पैक को बनाने के तरीके के बारे में बताएंगे, जिसे रेगुलरली स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से आपकी त्वचा फ्लॉलेस बन सकती है। दाग धब्बों के जिद्दी निशान मिटाने के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है।
2/5Image Source : FREEPIK
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको हल्दी पाउडर और दूध की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक कटोरी में 2 से 4 चम्मच दूध निकाल लीजिए। अगर आप दूध यूज नहीं करना चाहते हैं, तो दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसी कटोरी में एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर भी निकाल लीजिए।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको दूध/दही और हल्दी पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लेना है। आइए इस फेस पैक को यूज करने के तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं। सबसे पहले इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए।
4/5Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर तक इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखें। अब आप फेस वॉश कर सकते हैं। इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज करें और आपको महज एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
5/5Image Source : PEXELS
धीरे-धीरे आपके चेहरे पर दिखाई देने वाले दाग-धब्बों के निशान हल्के पड़ने लग जाएंगे। पिगमेंटेशन की समस्या को दूर करने के लिए भी इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।