Published : Oct 10, 2025 09:13 pm IST, Updated : Oct 10, 2025 09:13 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
अगर आपको भी अक्सर पेट में गैस या फिर एसिडिटी की समस्या रहती है, तो आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में जान लेना चाहिए जो बादी नहीं होती हैं। आपको बता दें कि बादी न करने वाली सब्जियों में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।
2/5Image Source : FREEPIK
अगर आप अपनी गट हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो फिर तोरी और लौकी जैसी सब्जियों का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। फाइबर से भरपूर ये सब्जियां बादी नहीं होती हैं और आपके पेट की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने के लिए पालक और केल जैसी सब्जियों का सेवन भी किया जा सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर पालक और केल जैसी सब्जियों के नाम को भी बादी न करने वाली सब्जियों की लिस्ट में शामिल किया जाता है।
4/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरी पत्तेदार सब्जियां, नॉन गैसी वेजिटेबल्स होती हैं। अगर आप अपने पेट की सेहत को दुरुस्त बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको सही मात्रा में और सही तरीके से ग्रीन लीफी वेजिटेबल्स को कंज्यूम करना शुरू कर देना चाहिए।
5/5Image Source : FREEPIK
बीन्स की सब्जी को भी बादी न करने वाली सब्जियों की लिस्ट में शामिल किया जाता है यानी गैस की समस्या से जूझ रहे लोग बीन्स का सेवन कर सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।