Photos: कश्मीर का गुलमर्ग हुआ गुलज़ार, देखें सीजन की पहली बर्फबारी के खूबसूरत नजारे
Photos: कश्मीर का गुलमर्ग हुआ गुलज़ार, देखें सीजन की पहली बर्फबारी के खूबसूरत नजारे
Snowfall in Kashmir: खूबसूरत नजारे हसीन वादियां और दूर-दूर तक सफेद बर्फ की चादर... ये नजारा है श्रीनगर से 55 किलोमीटर दूर धरती पर स्वर्ग कहलाए जाने वाले कश्मीर के ताज गुलमर्ग का, जहां मौसम की पहली बर्फबारी के साथ ही यहां आए पर्यटकों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।
Published : Oct 20, 2022 06:49 pm IST, Updated : Oct 20, 2022 06:49 pm IST
1/5Image Source : india tv
कश्मीर में इस मौसम की पहली बर्फबारी पड़ते ही नजारे देखने लायक हो गए। कश्मीर के गुलमर्ग में स्नोफॉल होते ही पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं था। गुलमर्ग के अलावा सोनमर्ग और पहलगाम में भी अच्छी-खासी बर्फ गिरी है।
2/5Image Source : india tv
कश्मीर को एशिया का स्विजरलैंड भी कहा जाता है और गुलमर्ग को कश्मीर का ताज। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां की हसीन वादियां बर्फ़ पड़ते ही पर्यटकों की पहली पसंद बन जाती हैं और यहां के कण-कण में कुदरत की बिखरी सुंदरता को देख इंसानों का स्वर्ग देखने का सपना साकार हो जाता है।
3/5Image Source : india tv
पहाड़ों पर हुई इस बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला। बर्फीली हवाओं और तेज बारिश के कारण मैदानी इलाकों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। ठंड इतनी बढ़ गई कि लोग आज गर्म जैकेट और स्वेटर पहने नजर आए।
4/5Image Source : india tv
गुलमर्ग के साथ-साथ सोनमर्ग और पहलगाम में भी मौसम की पहली बर्फबारी ने दस्तक दी है। सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम में करीब 3 से 4 इंच तक बर्फ रिकॉर्ड की गई है।
5/5Image Source : india tv
कश्मीर और यहां के हिल स्टेशन खासकर गुलमर्ग एक ऐसी जगह है जो बर्फ गिरते ही पर्यटकों के साथ-साथ विंटर स्पोर्ट्स लवर्स के लिए भी पहली पसंद बन जाती है।