'ननिहाल' आकर कुर्ता-पायजामा पहनकर दिखाए ठाठ बाट, जेडी वेंस के बच्चों की खुशी तो देखिए
'ननिहाल' आकर कुर्ता-पायजामा पहनकर दिखाए ठाठ बाट, जेडी वेंस के बच्चों की खुशी तो देखिए
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 4 दिन के दौरे पर भारत पहुंच गए हैं। जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा और तीन बच्चों के साथ भारत पहुंचे हैं। उन्हें पालम एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एयरपोर्ट पर मोदी कैबिनेट के मंत्रा अश्विनी वैष्णव ने उनकी अगवानी की।
Published : Apr 21, 2025 12:10 pm IST, Updated : Apr 21, 2025 12:19 pm IST
1/8Image Source : pti
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 4 दिन के दौरे पर भारत पहुंच गए हैं। जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा और तीन बच्चों के साथ भारत पहुंचे हैं। उन्हें पालम एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
2/8Image Source : pti
एयरपोर्ट से तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति के छोटे-छोटे बच्चे खुश कुर्ता पायजामा में दिखाई दिए। उनके बच्चों का हाल बिल्कुल वैसा ही दिखा जैसे दूसरे बच्चों का ननिहाल जाने पर होता है।
3/8Image Source : x- pti
आखिरकार भारत जेडी वेंस के बच्चों का ननिहाल जो है। उनकी पत्नी उषा वेंस आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं।
4/8Image Source : x- pti
अमेरिकी उपराष्ट्रपति के तीनों बच्चे जब विमान से बाहर आए, तो सभी भारतीय परिधानों में सजे हुए थे। बेटों ने कुर्ता-पायजामा पहना था, जबकि उनकी बेटी गाउन में बेहद आकर्षक लग रही थी।
5/8Image Source : x- pti
विमान से दोनों बेटे वेंस के साथ उतरते हैं जबकि बेटी को उतरने में दिक्कत होती है। इसके बाद जेडी वेंस अपनी बेटी को विमान की सीढ़ियों से उतारने के लिए गोद में उठाते हैं।
6/8Image Source : x- pti
जेडी वेंस और उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा के सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव हवाई अड्डे पर वेंस परिवार का स्वागत करते दिखे।
7/8Image Source : x- pti
अमेरिकी उपराष्ट्रपति के परिवार ने उनके स्वागत के लिए आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा, जिसमें भारत की समृद्ध विरासत और आतिथ्य को दर्शाया गया।
8/8Image Source : x- pti
जेडी वेंस और उनका परिवार भारत की अपनी 4 दिवसीय यात्रा के दौरान दिल्ली के अलावा जयपुर और आगरा भी जाएगा।