Astrology: चांदी पहनना पड़ सकता है भारी, अगर आपकी राशि भी है इन 3 में से एक
Astrology: चांदी पहनना पड़ सकता है भारी, अगर आपकी राशि भी है इन 3 में से एक
Astrology: चांदी के आभूषण कई लोग पहनते हैं परंतु ज्योतिष में हर किसी के लिए चांदी शुभ नहीं मानी गई है। ऐसे में आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको चांदी के आभूषण पहनने से बचना चाहिए।
Published : May 22, 2026 01:50 pm IST, Updated : May 22, 2026 01:50 pm IST
1/4Image Source : Magnific
चांदी के रत्न लोग सुंदरता में चार-चांद लगाने के लिए पहनते हैं। चांदी के कड़े, रिंग, चेन, बालियां आदि पहनते आपको कई लोगों को देखा होगा। हालांकि ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुछ राशियों के लिए चांदी बिल्कुल भी अच्छी नहीं मानी जाती। इन राशियों को चांदी पहनने से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।
2/4Image Source : Magnific
मेष राशि- मेष अग्नि तत्व की राशि है वहीं चंद्रमा शीतल ग्रह चंद्रमा का रत्न है। ऐसे में मेष राशि वाले अगर चांदी के आभूषण पहनते हैं तो उनकी ऊर्जा का क्षय होता है। चांदी पहनने से इनके रिश्ते भी खराब हो सकते हैं और अत्यधिक गुस्सा इनको आ सकता है। इसलिए मेष वालों को चांदी पहनने से बचना चाहिए।
3/4Image Source : Magnific
सिंह राशि- सिंह भी अग्नि तत्व प्रधान ग्रह सूर्य की राशि है। इस राशि के लोगों को भी चांदी पहनने से बचना चाहिए। चांदी पहनने से इनका आत्मविश्वास डगमगा सकता है और जीवन में रुकावटें आ सकती हैं। चांदी पहनने से इनका स्वभाव भी उग्र हो जाता है।
4/4Image Source : Magnific
धनु राशि- अग्नि तत्व की तीसरी राशि धनु वालों के लिए भी चांदी के रत्न शुभ नहीं माने जाते। चांदी पहनने से सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है और साथ ही भ्रम की स्थिति से भी इनको गुजरना पड़ सकता है। चांदी पहनने से इनका आर्थिक पक्ष भी डगमगा सकता है।