Chanakya Niti: किसी के बुलाने पर भी न जाएं इन 4 जगहों पर, वरना गंवा बैठेंगे मान-सम्मान
Chanakya Niti: किसी के बुलाने पर भी न जाएं इन 4 जगहों पर, वरना गंवा बैठेंगे मान-सम्मान
Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कुछ ऐसे स्थानों का जिक्र किया गया है जहां आपको किसी के बुलाने पर भी नहीं जाना चाहिए। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे।
Published : May 23, 2026 02:31 pm IST, Updated : May 23, 2026 02:31 pm IST
1/5Image Source : India Tv
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने जीवन में सही राह पर चलने के लिए नीति शास्त्र में कई उपदेश दिए हैं। उनकी बातों को अगर हम आज भी समझेंगे तो सही दिशा हमको मिल सकती है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में उन जगहों का जिक्र भी किया है जहां किसी के बुलाने पर भी नहीं जाना चाहिए। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे।
2/5Image Source : Magnific
चाणक्य नीति के अनुसार जिस स्थान पर आपकी इज्जत न हो और आपकी हर बात को काटा जाता हो वहां आपको गलती से भी नहीं जानना चाहिए। ऐसे स्थान पर आपको कोई बुलाए तब भी न जाएं।
3/5Image Source : Magnific
आचार्च चाणक्य कहते हैं कि जहां पर आपकी मदद की कोई कद्र न करे ऐसे स्थान पर भी जाने से आपको बचना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि अपनी ऊर्जा व्यक्ति को वहीं लगानी चाहिए जहां उसकी कद्र हो।
4/5Image Source : Magnific
जिस स्थान पर जुआ खेला जाता हो या जहां शराब पी जाती हो वहां भी आपको जाने से बचना चाहिए। ऐसे स्थान पर भले ही आपका दोस्त क्यों न आपको बुलाए लेकिन आपको जाने से बचना चाहिए। नहीं तो आपके मान-सम्मान और समय की बर्बादी हो सकती है।
5/5Image Source : Magnific
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी पराए पुरुष या स्त्री के बुलाने पर कभी भी किसी एकांत स्थान पर व्यक्ति को नहीं जाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके चरित्र पर दाग लग सकता है।