न चाहते हुए भी हो रही है फिजूलखर्जी? बढ़ रही है नकारात्मकता, जीवन में स्थिरता और प्रगति लाएंगे ये वास्तु बदलाव
न चाहते हुए भी हो रही है फिजूलखर्जी? बढ़ रही है नकारात्मकता, जीवन में स्थिरता और प्रगति लाएंगे ये वास्तु बदलाव
वास्तु शास्त्र कहता है कि घर की ऊर्जा जब संतुलित होती है तो वहीं रहने वाले लोगों के जीवन में स्थिरता और प्रगति का आगमन होता है। लेकिन घर में बहने वाली वही ऊर्जा नकारात्मक हो जाए तो उसका असर व्यक्ति के काम, सेहत और कमाई पर पड़ता है। यहां जानिए 5 ऐसे जरूरी बदलाव, जो धन से जुड़ी दिक्कतें दूर कर सकते हैं।
Published : Feb 03, 2026 06:00 pm IST, Updated : Feb 03, 2026 06:00 pm IST
1/6Image Source : Unsplash
ज्यादातर लोगों को आपने यह कहते हुए सुना होगा कि इतनी कमाई होने के बार भी पैसा हाथ में रुकता नहीं है। पैसा आने से पहले ही खर्चे वाले काम पहले आ जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा के कारण हो सकता है। दरअसल, वास्तु का आधार ऊर्जा संतुलन पर टिका होता है। हर घर में ऊर्जा का प्रवाह अलग-अलग होता है।
2/6Image Source : Pexels
वास्तु शास्त्र कहता है कि घर की ऊर्जा जब संतुलित होती है तो वहीं रहने वाले लोगों के जीवन में स्थिरता और प्रगति का आगमन होता है। लेकिन घर में बहने वाली वही ऊर्जा नकारात्मक हो जाए तो उसका असर व्यक्ति के काम, सेहत और कमाई पर पड़ता है। यहां जानिए 5 ऐसे जरूरी बदलाव, जो धन से जुड़ी दिक्कतें दूर कर सकते हैं।
3/6Image Source : Canva
आपके घर के मेन डोर से ऊर्जा का प्रवेश होता है, जो नेगेटिव या पॉजिटिव दोनों ही हो सकता है। अगर घर में एक के बाद एक परेशानियां आ रही है, तो यह बदलाव करें। इसके लिए घर के मुख्य द्वार की ओर एक तुलसी का पौधा और दूसरी तरफ केले का पौधा लगाएं। ये पौधे वस्तु दोष को संतुलित करते हैं। ये पौधे लगाने से घर में सकारात्मक माहौल बनने लगेगा और तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।
4/6Image Source : Pixabay
घर के मंदिर में स्फटिक शिवलिंग स्थापित करें और इसकी रोज पूजा करें। पूजा स्थल को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें। मंदिर में ऐसी चीजें जो बहुत पुरानी और टूटी हुई हो, उन्हें न रखें। इससे नेगेटिविटी बढ़ती है। वहीं, स्फटिक शिवलिंग मानसिक तनाव से छुटकारा दिलाता है और सुख-समृद्धि बढ़ाता है।
5/6Image Source : Pexels
अगर आपके घर में पैसों की आवक तो हैं, लेकिन फिजूलखर्ची के कारण पैसा जल्दी ही खत्म हो जाता है, तो तांबे के सिक्के का उपाय कारगर साबित होगा। इसके लिए होली, दीवाली या महाशिवरात्रि जैसे पर्वों पर 3 पुराने तांबे के सिक्कों की पूजा करें। इसके बाद इन सिक्कों को लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी या पैसे और गहने वाले स्थान पर रख दें। इसे गैर जरूरी खर्च रुकेंगे और बचत बढ़ेगी।
6/6Image Source : Instagram
घर में नियमित रूप से सुबह और शाम दीपक जरूर जलाना चाहिए। पूजा के दौरान शंख बजाना न भूलें। वास्तु के अनुसार, शंख की आवाज वातावरण को शुद्ध करती है। इस पवित्र आवाज की गूंज से हमारे घर और उसके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा दिलाती है। वहीं, आय बढ़ने के नए रास्ते भी खुलते हैं।