हर राशि पर करते हैं असर ये 5 Magical Gemstones, चौथा रत्न कहलाता है 'धन वर्षा का पत्थर'
हर राशि पर करते हैं असर ये 5 Magical Gemstones, चौथा रत्न कहलाता है 'धन वर्षा का पत्थर'
Lucky Gemstones: अगर आप इस बात को लेकर उलझन में हैं कि कौन-सा रत्न पहनें, जो आपकी राशि के लिए शुभ रहेगा, तो चिंता छोड़ दें। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे यूनिवर्सल रत्न बताए गए हैं, जो सभी पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। ये रत्न न सिर्फ नेगेटिविटी को खत्म करते हैं, बल्कि जीवन में सफलता, प्रेम और मानसिक शांति भी लाते हैं।
Published : Nov 08, 2025 12:51 pm IST, Updated : Nov 08, 2025 12:51 pm IST
1/6Image Source : Freepik
Lucky Gemstones: अगर आप इस बात को लेकर उलझन में हैं कि कौन-सा रत्न पहनें, जो आपकी राशि के लिए शुभ रहेगा, तो चिंता छोड़ दें। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे यूनिवर्सल रत्न बताए गए हैं, जो सभी पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। ये रत्न न सिर्फ नेगेटिविटी को खत्म करते हैं, बल्कि जीवन में सफलता, प्रेम और मानसिक शांति भी लाते हैं। जानिए ऐसे 5 खास रत्नों के बारे में जो हर राशि के लिए शुभ माने गए हैं।
2/6Image Source : Freepik
1. स्फटिक (Clear Quartz) को ‘मास्टर हीलर’ कहा जाता है। यह रत्न मन और शरीर में ऊर्जा का संतुलन लाता है। नकारात्मक विचारों को दूर कर सकारात्मकता बढ़ाता है। स्फटिक पहनने से मानसिक स्पष्टता आती है और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है। इसे सभी उम्र और किसी भी राशि का व्यक्ति पहन सकता है। समय-समय पर इसे पानी से धोकर रीचार्ज करना शुभ माना जाता है।
3/6Image Source : Freepik
2. पिंक क्वार्ट्ज (Rose Quartz) को ‘प्रेम का पत्थर’ कहा जाता है। यह व्यक्ति के हृदय चक्र को सक्रिय करता है और रिश्तों में सामंजस्य लाता है। आत्म-प्रेम और भावनात्मक संतुलन के लिए यह बेहद लाभकारी है। मान्यता है कि इसे सोते समय बिस्तर के पास रखने से नींद की गुणवत्ता और मन की शांति बढ़ती है।
4/6Image Source : Freepik
3. एमेथिस्ट (Amethyst) ध्यान और योग से जुड़ा रत्न माना जाता है। यह तनाव और चिंता को कम कर मन में स्थिरता लाता है। इसकी ऊर्जा आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाती है और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाती है। हर उम्र का व्यक्ति इसे पहन सकता है, खासकर जो मानसिक संतुलन और एकाग्रता पाना चाहता हो।
5/6Image Source : pexels
4. सिट्रीन (Citrine) को ‘व्यापारी का पत्थर’ और ‘धन वर्षा का पत्थर’ कहा जाता है। यह व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और अवसर लाता है। व्यापार, करियर और आर्थिक प्रगति के लिए यह अत्यंत शुभ माना गया है। ऑफिस या कार्यस्थल में सिट्रीन रखने से धन, सफलता और तरक्की के योग बढ़ते हैं।
6/6Image Source : pexels
5. मूनस्टोन (Moonstone) को चंद्रमा से जुड़ा रत्न माना जाता है। यह व्यक्ति के मन को शांत रखता है और भावनात्मक संतुलन बनाता है। तनाव या अस्थिरता की स्थिति में मूनस्टोन पहनना मानसिक शांति और स्थिरता देता है। इसे अंगूठी या पेंडेंट के रूप में पहनना शुभ होता है।
हालांकि, ये सभी रत्न सार्वभौमिक और सभी राशियों के लिए सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन आप इन्हें किसी विशेष ज्योतिषीय उद्देश्य से पहनना चाहते हैं, तो किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।