सूर्य कृपा से जीवन में बढ़ेगी सुख-समृद्धि, जानिए मकर संक्रांति पर राशि अनुसार किसे कौन सी चीज करनी चाहिए दान
सूर्य कृपा से जीवन में बढ़ेगी सुख-समृद्धि, जानिए मकर संक्रांति पर राशि अनुसार किसे कौन सी चीज करनी चाहिए दान
Makar Sankranti Daan: मकर संक्रांति पर किए गए दान-उपाय का विशेष महत्व बताया है। यह पर्व हर राशि के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन राशि अनुसार दान करने से न केवल जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है, बल्कि मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक शांति भी मिलती है। यहां जानिए इस शुभ दिन पर किस राशि के जातक को क्या दान करना चाहिए।
Published : Jan 13, 2026 11:35 pm IST, Updated : Jan 13, 2026 11:35 pm IST
1/13Image Source : india tv
मकर संक्रांति 14 जनवरी 2026 को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे और उत्तरायण की शुरुआत होगी। ज्योतिषशास्त्र में इस दिन किए गए दान-उपाय का विशेष महत्व बताया है। यह पर्व हर राशि के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन राशि अनुसार दान करने से न केवल जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है, बल्कि मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक शांति भी मिलती है। यहां जानिए इस शुभ दिन पर किस राशि के जातक को क्या दान करना चाहिए।
2/13Image Source : india tv
मेष राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का दान सबसे अधिक फलदायी माना गया है। इसके अलावा मूंगफली, वस्त्र और गाजर का दान भी लाभकारी रहेगा। इस अवसर पर लाल रंग के वस्त्र का दान करना विशेष शुभ रहता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करता है।
3/13Image Source : india tv
वृषभ राशि के जातकों को मकर संक्रांति पर सफेद वस्त्र, तिल और दही जैसी सफेद चीजों का दान करने की सलाह दी जाती है। यह उपाय रुके हुए कार्य पूरे करने और तरक्की के रास्ते खोलने में मदद करता है। साथ ही जीवन में नई ऊर्जा और संतुलन बनाए रखता है।
4/13Image Source : india tv
मिथुन राशि के जातकों के लिए कंबल, मूंग की दाल और चादर का दान लाभकारी रहेगा। इस दिन गाय को गुड़ और तिल खिलाना शुभ माना गया है। इसके अलावा जरूरतमंद को छाते का दान करना भी पुण्य फल देता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखता है।
5/13Image Source : india tv
कर्क राशि के जातकों को चावल, सफेद तिल और चांदी का दान करना चाहिए। चंद्रमा के प्रभाव को देखते हुए सफेद रंग की वस्तुएं दान करने से जीवन में आने वाले कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर घी का दान करना भी अत्यंत फलदायी माना जाता है।
6/13Image Source : india tv
सिंह राशि के जातकों पर शनि के ढैय्या का प्रभाव है। ऐसे में तिल और गुड़ का दान करना शुभ रहता है। इसके साथ ही जरूरतमंद व्यक्ति को कंबल का दान करना आर्थिक तंगी से राहत दिलाने में मदद करता है।
7/13Image Source : india tv
कन्या राशि के जातकों को हरे रंग के वस्त्र, खिचड़ी और कंबल का दान करना चाहिए। इसके साथ ही हरे रंग की साड़ी का दान करना भी लाभकारी माना गया है। यह उपाय जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने में मदद करता है।
8/13Image Source : india tv
तुला राशि के जातकों को मकर संक्रांति पर शहद का दान करना चाहिए। इसके अलावा सफेद वस्त्र, चीनी या अन्य सफेद चीजों का दान करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
9/13Image Source : india tv
वृश्चिक राशि के जातकों को लाल रंग की वस्तुएं, तिल और गुड़ का दान करना चाहिए। मंगल ग्रह के प्रभाव को देखते हुए लाल रंग से संबंधित दान इस राशि के लिए शुभ माना गया है। इसके परिणामस्वरूप मान-सम्मान में वृद्धि होती है और करियर में नई उन्नति के अवसर मिलते हैं।
10/13Image Source : india tv
धनु राशि के जातकों के लिए गुड़ और तिल का दान करना अत्यंत लाभकारी रहेगा। इसके साथ ही पीले वस्त्र, पीली दाल और हल्दी का दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। यह उपाय जीवन में खुशहाली और समृद्धि बढ़ाने में सहायक है।
11/13Image Source : india tv
मकर राशि के जातकों को काले और नीले रंग की वस्तुएं दान करने की सलाह दी जाती है। काले तिल, काले वस्त्र और काले जूते का दान शनिदेव की कृपा दिलाने में मदद करता है और जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करता है।
12/13Image Source : india tv
कुंभ राशि के जातकों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में तिल और गुड़ का दान करना अत्यंत शुभ है। साथ ही कंबल या अन्य काले रंग की वस्तुओं का दान करने से कार्यों में आ रही अड़चनों को कम किया जा सकता है और प्रतिकूल प्रभावों से राहत मिलती है।
13/13Image Source : india tv
मीन राशि के जातकों को तिल और गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा रेशमी वस्त्र, चने की दाल और चावल का दान करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। यह उपाय मन और शरीर दोनों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)