Published : Nov 26, 2025 03:01 pm IST, Updated : Nov 26, 2025 03:01 pm IST
1/5Image Source : Canva
राहु ग्रह
2/5Image Source : Unsplash
बुध-राहु युति- अगर कुंडली में बुध और राहु की युति हो रही हो तो इसे शुभ माना जाता है। इन दोनों ग्रहों का एक साथ होना व्यक्ति को तार्किक बनाता है साथ ऐसे लोग कूटनीतिज्ञ भी होते हैं। ऐसे लोगों को मीडिया, लेखन, जासूस, आईटी क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। इन्हें लोगों को अपना दीवाना बनाना आता है।
3/5Image Source : Unsplash
शुक्र-राहु युति- ये दोनों ग्रह यदि कुंडली में एक साथ बैठे हो तो व्यक्ति थोड़ा लोभी हो सकता है। हालांकि इस युति का सकारात्मक पक्ष यह है कि ऐसे लोग आर्थिक लाभ पाते हैं, अच्छे व्यापारी होते हैं और धन का संचय करना इनको भलीभांति आता है। अंतर्राष्ट्रीय कारोबार में इनको बड़ा लाभ हो सकता है।
4/5Image Source : Unsplash
शनि-राहु युति- राहु और शनि ग्रह मित्र हैं। ऐसे में कुंडली में इन दोनों की युति कई अर्थों में शुभ मानी जाती है। हालांकि अन्य ग्रहों की स्थिति का पता भी आपको होना चाहिए। अगर यह युति शुभ है तो आपको जबरदस्त सफलता जीवन में मिलती है और धन-धान्य की आपको कभी कमी नहीं होती।
5/5Image Source : Unsplash
गुरु-राहु युति- भले ही कई ज्योतिषाचार्य राहु-गुरु की युति को अच्छा न बताते हों लेकिन कुछ मायनों में ये शुभ भी साबित होती है। खासकर आध्यात्मिक क्षेत्र में राहु-गुरु की युति व्यक्ति को सफलता दिला सकती है। ऐसे लोग ज्ञानी और गूढ़ विषयों के जानकार हो सकते हैं।