Vastu Tips: घर की इस दिशा में हर शाम जलाएं दीपक, धन और करियर से जुड़ी परेशानियां हो जाएंगी दूर
Vastu Tips: घर की इस दिशा में हर शाम जलाएं दीपक, धन और करियर से जुड़ी परेशानियां हो जाएंगी दूर
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में एक ऐसी दिशा का जिक्र मिलता है जहां हर शाम दीपक जलाने से आप आर्थिक रूप से संपन्न हो सकते हैं और साथ ही करियर में भी आपको सफलता मिलती है।
Published : Apr 19, 2026 11:25 pm IST, Updated : Apr 19, 2026 11:25 pm IST
1/4Image Source : Freepik
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप जीवन में आर्थिक लाभ और करियर में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको घर की उत्तर दिशा में शाम के वक्त हमेशा दीपक जलाना चाहिए। इस दिशा में दीपक जलाने से आर्थिक उन्नति के आपको अवसर मिलने लगते हैं।
2/4Image Source : Freepik
आपको बता दें कि उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। यही वजह है कि वास्तु शास्त्र में इस दिशा में दीपक जलाना धन लाभ का कारक माना जाता है। अगर प्रतिदिन शाम के समय आप इस दिशा में दीपक जलाएं तो धीरे-धीरे ही सही लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है।
3/4Image Source : Freepik
अगर आप इस दिशा में दीपक जलाते हैं तो इस बात का भी आपको ख्याल रखना चाहिए कि यहां कोई भी भारी सामान न हो। फ्रिज, आलमारी जैसी भारी चीजों को यहां रखने से धन प्राप्ति में आपको बाधाएं आ सकती हैं।
4/4Image Source : Freepik
उत्तर दिशा के साथ ही ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा को भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिशा में दीपक जलाकर भी आप धन लाभ और करियर में शुभ फल पा सकते हैं।