अभिषेक शर्मा बनाम सैम अयूब, 17 टी20 मैचों के बाद ऐसा था दोनों का प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा बनाम सैम अयूब, 17 टी20 मैचों के बाद ऐसा था दोनों का प्रदर्शन
टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी टी20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर काबिज हैं, ऐसे में एशिया कप 2025 में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
Published : Aug 21, 2025 11:44 pm IST, Updated : Aug 21, 2025 11:44 pm IST
1/6Image Source : Getty
एशिया कप 2025 के लिए भारत और पाकिस्तान ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। दोनों ही टीमें खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। इस एशिया कप में सभी की नजरें 2 युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी रहने वाली हैं, जिसमें एक नाम भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और दूसरा नाम पाकिस्तानी टीम का हिस्सा सैम अयूब का है। ऐसे में हम आपको दोनों का 17-17 टी20 मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
अभिषेक शर्मा ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 17 टी20 मैच खेले हैं तो वहीं सैम अयूब 36 टी20 मैच खेल चुके हैं। अभिषेक शर्मा ने 17 टी20 मैचों की 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 33.44 के औसत से 535 रन बनाए हैं। वहीं दूसरी तरफ सैम अयूब ने 17 टी20 मैचों की 15 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 14.60 के औसत से 219 रन बनाए थे।
3/6Image Source : Getty
अभिषेक शर्मा की गिनती आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें उन्होंने अब तक 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 2 शतकीय और दो अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज सैम अयूब ने 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक भी शतकीय और अर्धशतकीय पारी नहीं खेली थी।
4/6Image Source : Getty
अभिषेक शर्मा का 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मैच में सर्वाधिक स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 135 रनों का हैं। सैम अयूब जो 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक भी शतकीय और अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब नहीं हो सके थे उनका सर्वाधिक स्कोर 49 रनों का है।
5/6Image Source : Getty
अभिषेक शर्मा और सैम अयूब का 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद चौके और छक्कों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें साफतौर पर अभिषेक काफी आगे दिखाई देते हैं। अभिषेक ने 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 41 छक्के लगाने के साथ 46 चौके लगाए हैं। वहीं सैम अयूब ने 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 10 छक्के और 25 चौके लगाए थे।
6/6Image Source : Getty
अभिषेक शर्मा का 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 200 के करीब देखने को मिलता है। अभिषेक इस मामले में अभी वर्ल्ड क्रिकेट के खतरनाक बल्लेबाजों में एक बने हुए हैं। अभिषेक का स्ट्राइक रेट 193.85 का है। वहीं दूसरी तरफ सैम अयूब का 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 125.86 का था।