ICC Rankings: ODI रैंकिंग में कौन है टॉप बल्लेबाज, विराट कोहली और रोहित शर्मा में कितना अंतर
ICC Rankings: ODI रैंकिंग में कौन है टॉप बल्लेबाज, विराट कोहली और रोहित शर्मा में कितना अंतर
आईसीसी ने एक बार फिर से रैंकिंग अपडेट कर दी है। हालांकि खास बात ये है कि टॉप 5 में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वक्त ज्यादा वनडे नहीं हो रहे हैं। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज हो रही है, लेकिन इसका असर बहुत ज्यादा नहीं पड़ा है। आईसीसी ने 21 अप्रैल तक की रैंकिंग अपडेट की है।
Published : Apr 23, 2026 01:35 pm IST, Updated : Apr 23, 2026 01:35 pm IST
1/6Image Source : afp
आईसीसी ने एक बार फिर से रैंकिंग अपडेट कर दी है। हालांकि खास बात ये है कि टॉप 5 में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वक्त ज्यादा वनडे नहीं हो रहे हैं। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज हो रही है, लेकिन इसका असर बहुत ज्यादा नहीं पड़ा है। आईसीसी ने 21 अप्रैल तक की रैंकिंग अपडेट की है।
2/6Image Source : ap
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनकी रेटिंग अभी 823 की हो गई है। उनकी रेटिंग थोड़ी सी कम हुई है। वो इसलिए क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम वनडे सीरीज खेल रही है, लेकिन इसमें डेरिल मिचेल नहीं हैं। जब टीम मैच खेलती है और खिलाड़ी नहीं खेलता है तो उसकी रेटिंग में हल्की सी गिरावट आती है। अभी उनकी रेटिंग और कम होगी। लेकिन इसके बाद भी वे पहले नंबर पर बने रहेंगे।
3/6Image Source : getty
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर दो पर हैं। उनकी रेटिंग 791 की है। कोहली अब सीधे जून में वनडे मैच खेलते हुए नजर आएंगे, जब अफगानिस्तान की टीम तीन वनडे मैचों के लिए भारत के दौरे पर आएगी। उससे पहले कोई मैच नहीं हैं। उस वक्त उनके पास फिर से टॉप पर जाने का मौका होगा।
4/6Image Source : getty
अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक इब्राहिम जादरान की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग में जादरान की रेटिंग 756 की है। जून में वे भारत आकर वनडे सीरीज खेलेंगे। तब उनकी रेटिंग और रैंकिंग बदलने की संभावना है।
5/6Image Source : pti
रोहित शर्मा की बात करें तो वे इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं। आईसीसी की वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा की रेटिंग 748 की है। यानी रोहित और विराट के बीच अच्छा खासा फासला है। कुल मिलाकर अगर अंकों के हिसाब से देखें तो ये अंतर 43 का है। जो बहुज ज्यादा नहीं हैं। रोहित भी अब जून में ही वनडे इंटरनेशनल मैच के लिए मैदान में उतरेंगे।
6/6Image Source : getty
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। उनकी रेटिंग अभी 716 की है। शुभमन गिल भी अब सीधे जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे खेलेंगे। हालांकि इससे पहले ही अफगानिस्तान से एक टेस्ट मैच भी है, उसमें भी वे खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।