भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, विराट कोहली और रोहित शर्मा में तगड़ी जंग
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, विराट कोहली और रोहित शर्मा में तगड़ी जंग
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच एक बार फिर से मुकाबला होना है। सीरीज से पहले आपको पता होना चाहिए कि जब भी ये दो टीमें आमने सामने आई हैं तो वनडे में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं। खास बात ये है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच रोचक जंग चल रही है।
Published : Oct 17, 2025 02:00 pm IST, Updated : Oct 17, 2025 02:00 pm IST
1/6Image Source : getty
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच एक बार फिर से मुकाबला होना है। सीरीज से पहले आपको पता होना चाहिए कि जब भी ये दो टीमें आमने सामने आई हैं तो वनडे में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं। खास बात ये है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच रोचक जंग चल रही है।
2/6Image Source : getty
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें जब आमने सामने आईं तो सबसे ज्यादा रन वनडे में सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 मुकाबले खेलकर 3077 रन बनाए हैं। वे दोनों टीमों के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम तीन हजार से ज्यादा रन हैं। इस दौरान सचिन ने 9 शतक और 15 अर्धशतक लगाने का काम किया है।
3/6Image Source : getty
विराट कोहली फिलहाल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। कोहली ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 वनडे मैच खेलकर 2451 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 8 शतक लगाए हैं और उनके नाम 15 अर्धशतक हैं।
4/6Image Source : getty
रोहित शर्मा की बात की जाए तो वे इस वक्त इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 वनडे मैच खेलकर 2407 रन बनाए हैं। रोहित के नाम इस टीम के खिलाफ 8 शतक और 9 अर्धशतक अब तक आ चुके हैं।
5/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में नंबर चार पर आते हैं। उन्होंने अब तक 59 मैच भारत के खिलाफ वनडे में खेलकर 2164 रन बनाए हैं। पोंटिंग ने भारत के खिलाफ 6 शतक और 9 अर्धशतक लगाने का काम किया है।
6/6Image Source : getty
एमएस धोनी इस लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं। धोनी ने 55 वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलकर 1660 रन बनाए हैं। धोनी ने अपने करियर में दो वनडे शतक और 11 अर्धशतक ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ लगाने का काम किया है।