टेस्ट क्रिकेट के ड्रॉ मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर मौजूद
टेस्ट क्रिकेट के ड्रॉ मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर मौजूद
टेस्ट क्रिकेट पांच दिनों का होता है और यहीं पर बल्लेबाज के धैर्य की परीक्षा होती है। टेस्ट में जीत, हार, ड्रॉ और टाई चारों रिजल्ट संभव है। आइए जानते हैं, भारत के लिए ड्रॉ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं।
Published : Jul 18, 2025 11:05 pm IST, Updated : Jul 18, 2025 11:05 pm IST
1/6Image Source : Getty
टेस्ट क्रिकेट पांच दिनों का होता है और यहीं पर बल्लेबाज के धैर्य की परीक्षा होती है। टेस्ट में जीत, हार, ड्रॉ और टाई चारों रिजल्ट संभव है। आइए जानते हैं, भारत के लिए ड्रॉ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं।
2/6Image Source : getty
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट के ड्रॉ मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 67 ड्रॉ टेस्ट मैचों में कुल 6039 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 22 शतक और 25 अर्धशतक निकले हैं।
3/6Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर भारत के लिए टेस्ट में ड्रॉ मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 72 ड्रॉ टेस्ट मैचों में कुल 5887 रन बनाए हैं। उन्होंने ड्रॉ मैचों में 20 शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं।
4/6Image Source : getty
राहुल द्रविड़ भारत के लिए टेस्ट में ड्रॉ मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 59 ड्रॉ मैचों में कुल 5379 रन बनाए हैं और 17 शतक जड़े हैं।
5/6Image Source : getty
दिलीप वेंगसरकर भारत के लिए टेस्ट में ड्रॉ मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 64 ड्रॉ टेस्ट मैचों में कुल 4027 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं।
6/6Image Source : getty
वीवीएस लक्ष्मण भारत के लिए टेस्ट में ड्रॉ मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 46 ड्रॉ टेस्ट मैचों में कुल 3380 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं।