Published : Oct 19, 2025 11:06 am IST, Updated : Oct 19, 2025 11:09 am IST
1/8Image Source : ap
शुभमन गिल का वनडे में कप्तान के तौर पर यह पहला मुकाबला है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। इसी के साथ वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करने वाले कुल 7वें प्लेयर बने हैं। उनसे पहले भारत के लिए विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे, वीरेंद्र सहवाग तीनों फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं।
2/8Image Source : ap
रोहित शर्मा ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 62 मैचों में कप्तानी की है। इसके अलावा 56 वनडे और टेस्ट क्रिकेट के 24 मैचों में कप्तानी संभाली है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता था।
3/8Image Source : pti
विराट कोहली ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 50 मैचों में कप्तानी संभाली है। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में उन्होंने 95 मैचों में कप्तानी की। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 68 मैचों में टीम की कमान संभाली है। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले प्लेयर हैं।
4/8Image Source : getty
महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए T20I क्रिकेट के 72 मैचों में कप्तानी की है। वहीं वनडे क्रिकेट में 200 मैचों और टेस्ट क्रिकेट में 60 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब अपने नाम किया था।
5/8Image Source : getty
वीरेंद्र सहवाग भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए एक T20I मैच, 12 वनडे मैच और चार टेस्ट मैचों में कप्तानी की है।
6/8Image Source : ap
अजिंक्य रहाणे भी भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने 2 T20I मैच, 3 वनडे मैच और 6 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है।
7/8Image Source : getty
केएल राहुल भी भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए एक T20I, 12 वनडे मैच और तीन टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी संभाली है।
8/8Image Source : pti
शुभमन गिल भी भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने अभी तक 7 टेस्ट मैच और 5 T20I मैचों में कमान संभाली है। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में कमान संभाल रहे हैं।