जसप्रीत बुमराह बनाम अर्शदीप सिंह, 9 वनडे मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम अर्शदीप सिंह, 9 वनडे मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
अर्शदीप सिंह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज में टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।
Published : Oct 11, 2025 06:32 pm IST, Updated : Oct 11, 2025 06:32 pm IST
1/5Image Source : PTI/AP
19 अक्टूबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारत के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। इस वनडे सीरीज के लिए गेंदबाजी डिपार्टमेंट में भारत की कमान अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज संभालेंगे। वहीं जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया है। इस बीच हम आज आपको बताएंगे कि 9-9 वनडे मैचों के बाद जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के आंकड़े कैसे थे।
2/5Image Source : PTI/AP
अर्शदीप सिंह की बात करें तो उन्होंने अपने वनडे करियर में अब तक 9 मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 8 पारियों में 14 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 23.00 का रहा है। वहीं अगर बात करें तो जसप्रीत बुमराह की तो 9 वनडे मैचों के बाद उन्होंने 19 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 17.26 का रहा था। विकेट लेने के मामले में बुमराह अर्शदीप सिंह से काफी आगे हैं।
3/5Image Source : PTI/AP
बात करें चार विकेट हॉल और पांच विकेट हॉल की तो वहां 9 मैचों के बाद अर्शदीप सिंह अब तक वनडे में एक बार पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं। बुमराह की बात करें तो 9 वनडे मैचों के बाद वह दो बार चार विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे थे। वह भी एक भी बार पांच विकेट हॉल नहीं ले पाए थे। यहां अर्शदीप बुमराह की तुलना में थोड़े आगे नजर आ रहे हैं।
4/5Image Source : PTI/AP
अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह दोनों ही खिलाड़ी व्हाइट बॉल फॉर्मेट में भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। 9 वनडे मैचों के बाद अर्शदीप सिंह का एक मैच में बेस्ट प्रदर्शन को लेकर बात करें तो वह 37 रन देकर पांच विकेट का रहा है। उनका बेस्ट प्रदर्शन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में आया था। वहीं जसप्रीत बुमराह की बात करें तो 9 वनडे के बाद उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट का रहा था।
5/5Image Source : PTI/AP
वनडे फॉर्मेट में इन दिनों इकॉनमी रेट की भूमिका भी काफी अहम होती है। 9 वनडे मैचों के बाद अर्शदीप सिंह का इकॉनमी रेट 5.17 का रहा है। वहीं जसप्रीत बुमराह की बात करें तो इतने ही वनडे मैचों के बाद उनका इकॉनमी रेट 4.17 का रहा है। दोनों ही गेंदबाज रन देने के मामले में काफी कंजूस हैं, लेकिन यहां भी अर्शदीप की तुलना में बुमराह का इकॉनमी रेट काफी बेहतर है।