जसप्रीत बुमराह बनाम जोश हेजलवुड, 39 आईपीएल मैच के बाद कैसे हैं दोनों गेंदबाज के आंकड़े
जसप्रीत बुमराह बनाम जोश हेजलवुड, 39 आईपीएल मैच के बाद कैसे हैं दोनों गेंदबाज के आंकड़े
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह अहम भूमिका निभाएंगे वहीं जोश हेजलवुड RCB के टीम का अहम सदस्य हैं। यहां हमने इन दोनों प्लेयर्स की तुलना की है।
Published : Mar 26, 2026 01:29 pm IST, Updated : Mar 26, 2026 01:29 pm IST
1/5Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह की गिनती आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में की जाती है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कई मैचों में दमदार प्रदर्शन किया है। वहीं जोश हेजलवुड की बात करें तो वह इस सीजन के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो चुके हैं। लेकिन बाद वाले मैच में वह खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसे में आज हमने जोश हेजलवुड और जसप्रीत बुमराह की तुलना की है। इस दौरान ये बताया है कि दोनों गेंदबाजों के आंकड़े 39-39 आईपीएल मैच के बाद कैसे थे।
2/5Image Source : AP
जोश हेजलवुड की बता करें तो वह अभी तक आईपीएल में 39 मैच खेलने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 39 पारियों में 20.98 के औसत से 57 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह की बात करें तो वह अभी तक 145 आईपीएल मैच खेलने में कामयाब रहे हैं। 39 मैचों के दौरान उन्होंने आईपीएल में 34.77 के औसत से 35 विकेट लिए हैं। विकेट लेने के मामले में यहां हेजलवुड काफी आगे हैं।
3/5Image Source : AP
जोश हेजलवुड 39 आईपीएल मैचों के दौरान एक भी बार पांच विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने दो बार चार विकेट हॉल लेने का कारनामा जरूर किया है। वहीं जसप्रीत बुमराह को लेकर बात की जाए तो 39 आईपीएल मैच के दौरान वह भी एक भी बार पांच विकेट हॉल नहीं ले पाए थे। हैरानी की बात ये रही कि बुमराह इस दौरान एक भी बार चार विकेट हॉल भी नहीं ले पाए।
4/5Image Source : AP
जोश हेजलवुड के बेस्ट प्रदर्शन को लेकर बात करें तो 39 आईपीएल मैचों के बाद उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 विकेट लेकर 25 रन का रहा। वहीं इस मामले में जसप्रीत बुमराह की बात करें तो 39 आईपीएल मैचों के बाद उनका बेस्ट प्रदर्शन 13 रन देकर 3 विकेट का रहा है। यहां भी हेजलवुड के आंकड़े बेहतर हैं।
5/5Image Source : AP
इकॉनमी रेट को लेकर बात करें तो जोश हेजलवुड ने 39 मैचों के दौरान 8.27 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह ने इतने ही मैचों में 8.35 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए थे। इकॉनमी रेट के मामले में दोनों के आंकड़े लगभग के बराबर हैं।