कुलदीप यादव बनाम अबरार अहमद, 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद दोनों का ऐसा था रिकॉर्ड
कुलदीप यादव बनाम अबरार अहमद, 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद दोनों का ऐसा था रिकॉर्ड
एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने यूएई के खिलाफ मुकाबले में 4 विकेट लेने के साथ काफी शानदार शुरुआत की तो वहीं अब सभी की नजरें पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद के प्रदर्शन पर टिकी हुई है।
Published : Sep 11, 2025 02:45 pm IST, Updated : Sep 11, 2025 02:46 pm IST
1/6Image Source : AP
एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और पाकिस्तानी टीम के स्पिनर अबरार अहमद के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। कुलदीप यादव की गिनती तीनों फॉर्मेट के बेहतरीन स्पिनर में की जाती है, जिनका अब तक रिकॉर्ड शानदार देखने को मिला है। वहीं कुलदीप ने एशिया कप में गेंद से काफी अच्छी शुरुआत भी की है। दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम के स्पिनर अबरार अहमद को मिस्ट्री गेंदबाज के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में हम आपको दोनों स्पिन गेंदबाज की टी20 इंटरनेशनल में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
कुलदीप यादव ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक जहां कुल 41 मैच खेले हैं तो वहीं अबरार अहमद ने कुल 16 मैच खेले हैं। ऐसे में हम आपको कुलदीप और अबरार का 16-16 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताएंगे। कुलदीप यादव ने 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों में गेंदबाजी करते हुए 12.78 के औसत से कुल 32 विकेट हासिल किए थे। वहीं अबरार अहमद ने 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 16.83 के औसत से कुल 23 विकेट अपने नाम किए हैं।
3/6Image Source : AP
कुलदीप यादव का 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन को देखा जाए तो वह 24 रन देकर 5 विकेट है। पाकिस्तानी टीम के स्पिनर अबरार अहमद का 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9 रन देकर 4 विकेट है।
4/6Image Source : AP
कुलदीप यादव का 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों में इकॉनमी रेट देखा जाए जो काफी अहम माना जाता है वह 6.87 का था। वहीं दूसरी तरफ मिस्ट्री स्पिनर के नाम से पहचाने जाने वाले अबरार अहमद का 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों में इकॉनमी रेट 7.21 है।
5/6Image Source : AP
कुलदीप यादव टी20 इंटरनेशनल के बेहतरीन स्पिनर्स में से एक हैं, जिसमें वह 16 टी20 मैचों में एक बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा करने में कामयाब हुए थे। इस मामले में अबरार अहमद को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक भी बार 5 विकेट हॉल नहीं लिया है।
6/6Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में किसी भी गेंदबाज के लिए मेडन ओवर्स फेंकना आसान काम नहीं होता है। कुलदीप और अबरार दोनों में से किसने 16-16 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके तो इसमें कुलदीप यादव आगे हैं, जो एक मेडन ओवर फेंकने में कामयाब रहे हैं तो वहीं अबरार अहमद ने अब तक एक भी मेडन ओवर नहीं फेंका है।